Sawan somwar 2024: सावन के महीने में भगवान शिव को खुश करने के तरीके अगर आप भी ढूंढ रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है क्योंकि mp patrika.com पर हम आपको बता रहे हैं भोलेनाथ को मनाना कितना आसान है, बस सच्ची श्रद्धा से पूरे सावन इन फूलों से करे शिव की पूजा..
Sawan Somwar 2024: सावन में सोमवार का व्रत रखने और पूजा-पाठ का विधान है। शिव की विशेष पूजा-अर्चना के लिए हम हर छोटी-छोटी बात का खास ख्याल रखते हैं ताकि देवों के देव महादेव (Lord Shiva) का आशीर्वाद पा सकें। भगवान शिव को खुश (How to pleased Lord Shiva in Sawan Month 2024) कर सकें। ज्योतिषाचार्य अंजना गुप्ता कहती हैं कि भोलेनाथ सबसे सीधे और सरल हैं। इसलिए उन्हें मनाना भी आसान है और खुश करना भी। यहां हम आपको बता रहे हैं भगवान शिव के पसंदीदा (Favourite Flowers of Lord Shiva) फूलों के बारे में।
माना जाता है कि सावन की पूजा-अर्चना में यदि इन फूलों में से एक भी फूल पूरे महीने भगवान शिव को चढ़ाया जाए तो वह आपसे खुश होकर आप पर अपनी कृपा (how to get lord shiva blessing) बरसाते हैं। जीवन भर आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं जिससे आपकी किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। यहां पढ़ें किन फूलों को अर्पित करते ही चमक जाएगी आपकी किस्मत…
ज्योतिष शास्त्र में ब्रह्म कमल को भगवान शिव का अतिप्रिय फूल माना गया है। इस फूल से भगवान शिव ने गणेश जी पर जल का छिड़काव कर उन्हें जीवित किया था। इसलिए इसे जीवन देने वाला फूल भी कहा जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं ये फूल।
हिंदू धर्म में अपराजिता का पौधा बहुत ही शुभ माना गया है। कहा जाता है कि अपराजिता के फूल को भगवान शिव पर चढ़ाने से आपकी हर मनोकामना पूरी होती है। भाग्य आपका साथ देने लगता है। सावन के सोमवार की पूजा में इस फूल को जरूर शामिल करें।
शमी का पौधे का फूल भी भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। भगवान शिव को शमी का वृक्ष ही अतिप्रिय है। कहा जाता है कि सावन में शमी का पौधा लगाने से शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। वहीं इसके फूल चढ़ाने से भगवान शिव खुश होकर आप पर कृपा बरसाने लगते हैं। सावन सोमवार (Sawan Somwar 2024) में शिव पूजा में इस फूल को अर्पित करने से जीवन भर शिव का आशीर्वाद आप पर बना रहता है।