
भोपाल.कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है। हर दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच इंदौर के टाट पट्टी इलाके में जिस तरह से कुछ असामाजिक तत्वों ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदसलूकी की उसके बाद पूरा देश शर्मिंदगी महसूस कर रहा है।
दरअसल, कोरोना वायरस के खिलाफ इस वक्त पूरी दुनिया एक जंग लड़ रहा है। जिसमें हमारे डॉक्टर सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं। इंदौर में कोरोना वायरस को लेकर जब डॉक्टर्स की टीम जांच के लिए पहुंची तो उन पर हमला कर दिया गया।
अब इस घटना पर मशहूर शायर डॉ राहत इंदौरी का बयान आया है। राहत इंदौरी ने कहा कि इस घटना के बाद सिर शर्म से झुक गया है। ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए राहत इंदौरी ने कहा कि हमारे शहर में जो वाकया पेश किया गया, उसकी वजह से सारे मुल्क के लोगों के सामने शर्मिंदगी से गर्दन झुक गई।
गौरतलब है कि बुधवार को इंदौर के टाट पट्टी इलाके में जब स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम जब कुछ कोरोना वायरस मरीजों की जांच के लिए पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने उन पर पथराव कर दिया था।