भोपाल

अमित शाह पर दिया था बयान, राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने दी क्लीनचिट

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का आरोपी कहने के मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को क्लीनचिट दे दी है।

2 min read
May 03, 2019
Rahul Gandhi clean chit

भोपाल. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का आरोपी कहने के मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को क्लीनचिट दे दी है। राहुल ने 23 अप्रेल को जबलपुर के सिहोरा की सभा में शाह को हत्या का आरोपी कहा था।

भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग में की थी। जांच के बाद गुरुवार को आयोग ने कहा कि राहुल के इस बयान से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। इसी मामले में राहुल को अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने समन जारी किया है।

उधर, चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर राहुल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने शहडोल की रैली में कहा था, 'नरेंद्र मोदी ने नया कानून बनाया है, जिसमें एक लाइन है कि आदिवासियों को गोली मारी जा सकती है।

इधर, चौकीदार चोर है के नारे पर भी जताई आपत्ति : जावेद

भोपाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे जावेद अख्तर ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पसंद नहीं करते। राहुल गांधी को भी भावी प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखते, क्योंकि उनमें ऐसी कोई खूबी नहीं दिखी। जावेद ने यहां मीडिया के सामने 'चौकीदार चोर है' के नारे पर आपत्ति जताई।

बोले- तहजीब में हर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 2019 का चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है। ये चुनाव एक दोराहा है, जिस रास्ते पर देश जाएगा, वो बहुत लंबा है। उन्होंने कहा, चेहरा हमेशा खुला होना चाहिए। बुर्का हटाने के संबंध में कोई कानून बनता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं, लेकिन राजस्थान में भी घंूघट हटाना पड़ेगा।

जावेद ने कहा, भाजपा की विचारधारा है कि अगर आप उनके साथ नहीं हो तो राष्ट्रद्रोही हो। मोदी ने ऐसा ही वातावरण बनाया है। उन्होंने कहा, भाजपा ने शायद मजबूरी में प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव में उतारा है, लेकिन ऐसा करके भाजपा ने खुद ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, रावण जब सीता का हरण करने आया था तो साधु के वेष में आया था, इसलिए हर साधु अच्छा नहीं होता।

Published on:
03 May 2019 09:00 am
Also Read
View All