भोपाल

भोपाल में राहुल गांधी ने कहा: देश में सबसे भ्रष्ट सरकार मध्यप्रदेश में, यहां सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी छापे नहीं मारती

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया शो और जनसभा, मोदी और शिवराज पर बरसे, कहा: मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया है

2 min read
Nov 13, 2023
rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भोपाल में रोड शो और जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरते हुए कहा कि देश में सबसे भ्रष्ट सरकार मध्यप्रदेश में है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्री घोटाले करते हैं, लेकिन मोदीजी को ये दिखाई नहीं देते। इन घोटालेबाज मंत्रियों के यहां सीबीआइ, इडी या इनकम टैक्स छापे नहीं मारती।

ये नफरत नहीं मोहब्बत करने वालों का देश है

रोड शो के दौरान बुधवारा में राहुल ने कहा कि ये नफरत नहीं मोहब्बत करने वालों का देश है। मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया है। शाम-5.45 बजे उनका रोड शो इमामी गेट से शुरू हुआ। करीब एक घंटे का ये रोड शो शाम-6.30 पर काली माता मंदिर तिराहा पर खत्म हुआ। इसके बाद वे अशोक गार्डन में जनसभा में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अडानी-अंबानी मोदी के दोस्त हैं। एयरपोर्ट, पोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर के काम, कृषि स्टोरेज के काम, हिमाचल प्रदेश में सेब काम काम, सभी अडानी को ही मिलते हैं। बीजेपी की सरकार जहां भी होती है, यह दो-तीन उद्योगपति ही काम करते हैं। ये सारा पैसा जनता टैक्स से आता है। सरकार किसान, दुकानदार, व्यापारी और बेरोजगारों की जेब से पैसा निकालकर इनकी जेब में डाल देती है। 24 घंटे मीडिया में प्रधानमंत्री और शिवराज सिंह चौहान का चेहरा दिखाई देता है।

जनता से मोदी ने झूठे वादे किए

राहुल ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि हम भाजपा से कर्नाटक में लड़े। कर्नाटक में बीजेपी के नेता कहते थे कि बीजेपी जीतेगी, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें हराया। हिमाचल में हराया और अब मध्य प्रदेश में 150 से अधिक सीट लेकर इन्हें हराने जा रहे हैं। यहां सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। भाजपा के मुख्यमंत्री और सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। महाकाल कॉरिडोर, मिड डे मील, व्यापमं घोटाला किया, एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचा, 40 लोग मर गए, लेकिन कोई इंक्वारी नहीं हुआ। पटवारी घोटाला किया, यहां एमबीबीएस की सीट बिकती हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी, शिवराज सरकार की कोई जांच नहीं करते। कोरोना में मोदी कहते थे कि टॉर्च जलाओ, थाली बजाओ तो कोरोना भाग जाएगा। प्रदेश में लाखों को लोगों ऑक्सीजन और दवाइयां नहीं मिलने से मौत हो गई। मोदी ने खाते में 15 लाख डालने का झूठ बोला, नोटबंदी कर काला धन खत्म करने का झूठ बोला, जनता से मोदी ने झूठे वादे किए, कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती।

भाजपा ने चोरी कर सरकार बनाई

राहुल ने कांग्रेस के वचन गिनाते हुए कहा कि, हमने छोटी इंडस्ट्री की मदद की। आप लोगों ने भाजपा को नहीं, कांग्रेस को चुना था, लेकिन 2020 में इन्होंने चोरी से सरकार बना ली। आपकी आंखों के सामने चोरी कर सरकार बनाई गई। इस सरकार ने जनता से चोरी कर जितना पैसा लूटा है, हम सब वापस आपकी जेब में डालेंगे।

Published on:
13 Nov 2023 09:38 pm
Also Read
View All