भोपाल

वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के चेयरमैन बनाए गए राहुल सिंह, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने का मिला इनाम

भाजपा ने इस सीट की जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान के करीबी और भरोसेमंद भूपेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

less than 1 minute read
Jan 14, 2021
वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के चेयरमैन बनाए गए राहुल सिंह, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने का मिला इनाम


भोपाल. मध्यप्रदेश की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दीं। इसी बीच भाजपा ने दमोह विधानसभा सीट के पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का इनाम दिया है। राहुल सिंह लोधी को मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया है।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे राहुल सिंह
दमोह के कांग्रेस विधायक रहे राहुल सिंह लोधी ने उप चुनाव की वोटिंग से 8 दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सुबह इस्तीफा सौंपा और इसके 1 घंटे बाद ही भाजपा में शामिल हो गए थे।

भूपेन्द्र सिंह को जिम्मेदारी
दमोह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने इस सीट की जिम्मेदारी शिवराज सिंह चौहान के करीबी और भरोसेमंद भूपेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। इससे पहले भूपेन्द्र सिंह सुरखी विधानसभा सीट में भी भाजपा की जीत के रणनीतिकार थे।

निमग अध्यक्ष का पद के मायने
राहुल सिंह के इस्तीफे के बाद ये अटकलें लगाई जा रहीं थी कि राहुल सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, दमोह में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी इसे देखा जा रहा है।

Published on:
14 Jan 2021 09:43 am
Also Read
View All