भोपाल

रेलवे चलाएगा ‘पूणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन’, इन 18 स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

Summer Special Trains: रेलवे ये यात्रियों को सुविधा देते हुए समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है, जानिए किस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन...
2 min read
May 20, 2026
Summer Special Trains
Summer Special Trains (Photo Source - Patrika)

Indian Railway: अगर आप गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे है तो रेलवे ने आपको राहत की खबर दी है। यात्रियों को जानकारी के लिए बता दें कि गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने पुणे-गोरखपुर के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को समर स्पेशल (Summer Special Trains) के रूप में करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अब नियमित रूप से चलती रहेगी और भोपाल मंडल के इटारसी, रानी कमलापति और बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

जानें क्या रहेगा पूरा शेड्यूल

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 01415 पुणे से गोरखपुर के बीच 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 6:50 बजे पुणे से रवाना होकर रात में इटारसी, रानी कमलापति होते हुए अगले दिन बीना पहुंचकर निर्धारित समय पर गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से हड़पसर (पुणे) के लिए 16 जुलाई 2026 तक रोजाना चलेगी और दूसरे दिन सुबह बीना, रानी कमलापति व इटारसी होते हुए तीसरे दिन तड़के पुणे पहुंचेगी। रेलवे ने इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी सहित 18 कोच लगाए हैं।

इन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

ये ट्रेन पुणे जंक्शन से चलकर दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, अंकाई, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) , बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा जंक्शन,बस्ती, गोरखपुर जंक्शन में रूकेगी।

कम होगा यात्रा का दबाव

मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश व कई अन्य राज्यों में बच्चों के स्कूल बंद हो गए हैं। छुट्टियों में अचानक ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए रेलवे का ये फैसला यात्रियों को राहत देगा। रेल प्रशासन का कहना है कि इस समर स्पेशल ट्रेन के संचालन से लंबी दूरी के यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी और गर्मी के सीजन में यात्रा का दबाव कम होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे ट्रेन के समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या रेल मदद हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर सकते हैं। उसके बाद ही यात्रा करें।

कैसे करा सकते हैं रिजर्वेशन

जा भी यात्री इस इस ट्रेन में रिजर्वेशन कराना चाहते हैं वे IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर अकाउंट रजिस्टर करें। यहां पर आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद यात्रियों का नाम, उम्र और सीट की प्राथमिकता दर्ज करें। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए टिकट का भुगतान करें। पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका ई-टिकट (E-ticket) ईमेल और SMS पर आ जाएगा।

Updated on:
20 May 2026 11:22 am
Published on:
20 May 2026 10:52 am