भोपाल

एमपी में बिगड़ा मौसम, कई जिलों में बारिश, ओले भी गिरे, तीन दिनों तक तबाही की आशंका

MP weather - एमपी का मौसम बिगड़ गया है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई, ओले भी गिरे। इससे खेतों में खड़ी और खलिहानों में रखी फसल बर्बाद हो गई।

2 min read
Apr 12, 2025
Heavy rain alert in more than two and a half dozen districts of MP- image patrika

MP weather - एमपी का मौसम बिगड़ गया है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई, ओले भी गिरे। इससे खेतों में खड़ी और खलिहानों में रखी फसल बर्बाद हो गई। राज्य और आसपास कई सिस्टम सक्रिय होने के कारण मौसम के ऐसे तेवर हुए हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और लू से निजात मिली पर बुरी बात यह है कि प्रदेश में तीन दिनों तक यूं ही बारिश, आंधी द्वारा तबाही मचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अभी मौसम ऐसा ही सख्त बना रहेगा।

मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ दो चक्रवातीय परिसंचरण के कारण यह स्थिति बनी है। प्रदेश में दो ट्रफ भी सक्रिय हैं। 15 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान पारा गिरेगा और लू भी नहीं चलेगी।

एमपी में शनिवार को कई जिले पानी से तरबतर हो गए। शुक्रवार को जैसे ही शनिवार को भी बारिश हुई और ओले गिरे। प्रदेश के ग्वालियर, धार और सिंगरौली में तेज बरसात हुई। बड़वानी जिले में ओले गिरे। जिले के सेंधवा में ओले गिरे जोकि चने के आकार के थे। इधर इंदौर में भी हल्की बरसात हुई।

पिछले 24 घंटे में एमपी के 17 जिलों में बारिश दर्ज हुई। इंदौर में सुबह पानी गिरा जबकि धार के बदनावर में 15 मिनट तक तेज बरसात हुई। सिंगरौली के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

पश्चिमी से पूर्वी राजस्थान से लेकर आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी है। एक अन्य द्रोणिका प्रदेश के पूर्वोत्तर इलाके से बांग्लादेश तक बनी है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से मौसम बदल गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

Published on:
12 Apr 2025 08:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर