भोपाल

एमपी के 12 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश, अलर्ट जारी

Weather Alert : प्रदेश में दोनों तरफ से एक बार फिर नमी आने लगी है। इसी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों ने डेरा जमाना शुरु कर दिया है। इसी के चलते सोमवार को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी (Photo Source- Patrika)

Weather Alert : उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात और दक्षिणी छत्तीसगढ़ की ओर से गुजर रही ट्रफ लाइन के चलते मध्य प्रदेश में दोनों तरफ से एक बार फिर नमी आने लगी है। इसी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों ने डेरा जमाना शुरु कर दिया है। इसी सिस्टम की सक्रीयता के चलते रविवार को निमाड़ अंचल के कुछ इलाकों में बारिश रिकॉर्ज की गई है।

वहीं, अब सूबे के 12 जिलों में सोमवार को मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के इन जिलों में हल्की बारिश के साथ, तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि, प्रदेश और आसपास सात मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं। उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात प्रदेश के मौसम को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है।

ये भी पढ़ें

मंदिर के पास मृत पशु फेंकने वाला गिरफ्तार, भोपाल का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम!

इन जिलों में बारिश की संभावना

इन्हीं सिस्टमों के असर से सोमवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में कहीं कहीं बूंदाबादी होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इन जिलों में झोंकेदार हवाओं और वज्रपात की संभावना जताई है।

रविवार को खजुराहो रहा सबसे गर्म

इस बीच प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी का दौर देखने को मिला। रविवार को खजुराहो का तापमान प्रदेशभर में सबसे अदिक दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला और नौगांव का तापमान 39 डिग्री मापा गया। सिवनी, सीधी और टीकमगढ़ में रात का तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किय गया।

खास बातें

-उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात और दक्षिणी छत्तीसगढ़ की ओर से गुजर रही ट्रफ लाइन ने बदला एमपी के बड़े इलाके का मौसम।

-प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सुबह से बादलों ने जमाया डेरा।

-सोमवार को एमपी के 12 जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

-संबंधित जिलों में हल्की बारिश के साथ, तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।

-मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश और आसपास सात मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं। उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात यहां के मौसम को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है।

-सोमवार को प्रदेश के राजगढ़, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में कहीं - कहीं सामान्बूंय बारिश होने की संभावना जताई है।

-वहीं, कई जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना भी जताई है।

ये भी पढ़ें

सड़क पर कार पलटते ही लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 3 लोग जिंदा जले, दो गंभीर
Published on:
30 Mar 2026 08:28 am
Also Read
View All