भोपाल

बारात लगी तो गैलरी में पहुंच गए दिग्विजयसिंह, लोगों को डांस करते देखते रहे पूर्व सीएम

Rajgarh Congress Office Digvijay Singh Barat News व्यस्तता के बीच फुर्सत के पलों में वे शादियों में शामिल हो रहे हैं। यहां तक कि बारात में नाचते लोगों को देखकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2024, 7:52 PM IST
Rajgarh Congress Office Digvijay Singh Barat News
Rajgarh Congress Office Digvijay Singh Barat News

Rajgarh Congress Office Digvijay Singh Barat News एमपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह चुनाव खत्म होने के बाद भी सक्रिय हैं। राजगढ़ Rajgarh लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजयसिंह Digvijay गुना और राजगढ़ के लगातार दौरे कर रहे हैं। वे लोगों से मिल रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम जाकर ईवीएम को भी चैक कर रहे हैं। ऐसी व्यस्तता के बीच फुर्सत के पलों में वे शादियों में शामिल हो रहे हैं। यहां तक कि बारात में नाचते लोगों को देखकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मौका तब आया जब वे राजगढ़ के कांग्रेस कार्यालय में बैठे थे और अचानक डीजे व बैंड बाजों का शोरगुल शुरु हो गया। दरअसल कार्यालय के सामने ही एक बारात लग रही थी। ऐसे में दिग्विजय सिंह भी खुद को बारात देखने से नहीं रोक सके। वे अपनी कुर्सी से उठे और कार्यालय की गैलरी में जाकर खड़े हो गए।

राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मतदान के बाद भी अपने इलाके में लगातार घूम रहे हैं। रात को वे राजगढ़ के पीजी कॉलेज पहुंचे और यहां बने स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद दिग्विजय सिंह जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा हुआ था। दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के बीच में कुर्सी पर बैठ गए और उनसे चर्चा करने लगे। तभी कांग्रेस कार्यालय के बिल्कुल सामने एक बारात निकलने लगी। डीजे और बैंड बाजों के शोर में कार्यकर्ताओं की आवाज दबकर रह गई।

इसपर ​दिग्विजय सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ बारात देखने के लिए उठ गए। वे कार्यालय की गैलरी में पहुंचे जहां से बारात का नजारा देखते रहे। डीजे की धुन पर थिरक रहे लोगों को देखते हुए दिग्विजय सिंह गैलरी में बहुत देर तक खड़े रहे।

गैलरी में उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक और कई कार्यकर्ता भी बारात देखते रहे। कुछ मिनटों बाद जब शोरगुल कुछ कम हुआ तो दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसके बार से कार्यालय से रवाना हो गए। गैलरी में खड़े होकर बारात देखने के उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Updated on:
14 May 2024, 7:52 PM IST
Published on: