भोपाल

राम मंदिर चंदा विवाद: दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

Digvijaya Singh Ram Mandir Donation Controversy: दिग्विजय सिंह ने कहा- 'मैंने भी राम मंदिर के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये चंदा दिया था, मेरा चंदा भी चोरी हुआ है', घर के बाहर लगाया पोस्टर।
2 min read
Jul 03, 2026
digvijay singh
ram mandir donation controversy digvijaya singh announces ujjain to ayodhya padayatra, दिग्विजय सिंह निकालेंगे पदयात्रा (source-digivijay singh facebook page)

Digvijaya Singh Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर में कथित चंदा चोरी पर पूरे देश में सियासत गर्माई हुई है और अब इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर कथित चंदा चोरी को लेकर पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने भी राम मंदिर के लिए चंदा दिया था और मेरा चंदा भी चोरी हुआ है इसलिए वो चंदा चोरी मामले में मामला दर्ज कराएंगे। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करने का भी ऐलान किया है।

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करने का ऐलान

दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर कथित चंदा चोरी को लेकर पदयात्रा करने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि वो उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे। गांधी जयंती 2 अक्टूबर से यात्रा शुरू होगी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बताया कि पदयात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं होगा, दिग्विजय सिंह ने आम जनता को भी यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

'मैंने भी चंदा दिया था मामला दर्ज कराऊंगा'

दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर मामला दर्ज कराने की भी बात कही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि- 'मैंने भी राम मंदिर के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये चंदा दिया था, उनका चंदा भी चोरी हुआ है। मैं चंदा चोरी के मामले में मामला दर्ज कराऊंगा, 5-6 जुलाई को वकील के साथ अयोध्या जाऊंगा और चंदा चोरी मामले में केस दर्ज कराऊंगा।

घर के बाहर लगाया पोस्टर

दिग्विजय सिंह ने अपने सरकारी बंगले के बाहर एक पोस्टर भी लगवाया है, इस पोस्टर में लिखा है- 'जय सिया राम…हमारी आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समूचे देश के द्वारा दिए गए चंदा के चोरों एवं चढ़ावा चोरों का मेरे निवास पर प्रवेश निषेध है'। इस पोस्टर पर भगवान शिव, भगवान राम की तस्वीर के साथ ही महात्मा गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर भी लगी हुई है। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसियों से अपील भी की है कि वो भी अपने घरों के बाहर चंदा चोरों के प्रवेश निषेध का पोस्टर लगाएं।

Published on:
03 Jul 2026 09:34 pm