भोपाल

मोहन सरकार की बड़ी सौगात ! आ रही नई योजना, अब घर बैठे सबको मिलेगा राशन

Rashan Aapke Dvar Yojana: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के जनजातीय विकासखंडों में पायलट प्रोजेक्ट के रुप में 'राशन आपके द्वार' योजना की शुरूआत की है....
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2024, 10:48 AM IST
ration card
ration card

Rashan Aapke Dvar Yojana: मध्य प्रदेश के आम नागरिकों के लिए बड़ी खबर है। सरकार अब प्रदेश के नागरिकों को घर बैठे ही राशन उपलब्ध करायेगी। प्रदेश के बुजुर्गों को अब राशन लेने के लिए सोसायटी या राशन की दुकान पर जाकर लाइनों में घंटों खड़े रहने की जरूरत नही पड़ेगी। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के जनजातीय विकासखंडों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना शुरू करने जा रही है।

प्रदेश के 89 गांवों में पहुंचाया जाएगा राशन

खाद्य मंत्री श्री राजपूत से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में कई जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विशेष रूप से ट्रायबल एरिया में राशन घर-घर पहुंचाये जाने की तैयारी की जा रही है। 'राशन आपके द्वार' योजना के अंतर्गत राशन लोगों के घर-घर पहुंचाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। खाद्य मंत्री ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के 89 दूरस्थ ग्रामों में परिवहन के माध्यम से राशन पहुंचाया जा रहा है। अभी यह पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में है ।

जल्द ही पूरे प्रदेश में किया जाएगा लागू

खाद्य मंत्री ने कहा कि इस योजना को आने वाले समय में इसे पूरे प्रदेश में लागू करेंगे। आने वाले समय में हम गांव-गांव की जगह घर-घर राशन पहुंचाने का कार्य करेंगे।

पीडीएस सिस्टम में सुधार जारी

मध्यप्रदेश सरकार आम नागरिकों और जरुरतमंदों को राशन मिले इसके लिए काफी सक्रिय है। सरकार पीडीएस दुकानों में राशन वितरण के लिए अनेक सुधार कर रही है। गांव में बुजुर्गों को राशन देने के लिए नॉमिनी व्यवस्था भी अपनाई जा रही है। आने वाले समय में पीडीएस सिस्टम में बदलाव और नवाचार ल्रागू होगें।

Updated on:
9 Oct 2024, 10:48 AM IST
Published on: