भोपाल

एजुकेशन और हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली भर्ती, इस तारीख से पहले कर दें आवेदन

उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश की ओर से ये नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत संबंधित 51 पदों पर भर्ती होने की तैयारियां की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2022, 1:42 PM IST
News
एजुकेशन और हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली भर्ती, इस तारीख से पहले कर दें आवेदन

भोपाल. राजधानी भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश की सबसे बड़े बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शैक्षिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकाली है। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश की ओर से ये नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत संबंधित 51 पदों पर भर्ती होने की तैयारियां की जा रही है। संबंधित पदों पर नौकरी की इच्छा रखने वाले मध्य प्रदेश समेत देशभर के उम्मीदवार आगामी 5 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।


किन पदों पर कितनी भर्ती?

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत नॉन टीचिंग पद जैसे- लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के एक एक पद पर भर्ती निकाली गई है। वहीं, टीचिंग पद के लिए प्राध्यापक के 13 पदों पर, सह-प्राध्यापक के 11 पदो पर। साथ ही, सहायक प्राध्यापक के 25 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये हैं।


जानिए आवेदन का तरीका

-इसे 5 मई 2022 तक कुलसचिव, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल, मध्यप्रदेश -462026 पर जमा करा दें।

मध्य प्रदेश में ऑटो- शो 2022 की धूम, वीडियो में देखें आकर्षक कारें

Published on: