आयोजन में 7 मई को सुबह 11 बजे से श्री सांई प्रसादी भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन श्री सांईबाबा मंदिर शास्त्री नगर में होगा। आयोजन के लिए सवा लाख वर्गफीट का पांडाल लगाया जाएगा। इसमें एक बार में 10 हजार भक्त प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन समिति के संदीप कोलम्बकर कोषाध्यक्ष, डॉक्टर प्रदीप कोठारी अध्यक्ष, अनिल सिसोदिया, दिनेश कुमावत, सोनू भटनागर, सुनील सोलंकी, दीपक चौहान, प्रकाश मालपानी, चंदू बैरागी ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।