गाड़ी मालिक का कहना है कि, चार्जिंग के समय अचानक गाड़ी की बैटरी में धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी गाड़ी धूं-धूंकर जल गई। आपको बता दें कि, ये स्कूटर काया इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी का है। मध्य प्रदेश में ये पहला मामला है, जब किसी इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगी हो। हालांकि, देश में इलेक्ट्रिक बाइक में आग के कई मामले अबतक सामने आ चुके हैं। इससे पहले हैदराबाद में बैटरी बाइक में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।