8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मई में गर्मी का बड़ा अलर्ट जारी, इस दिन से तंदूर की तरह तपने लगेंगे ये शहर

मौसम विभाग के मुताबिक, पहले सप्ताह में राहत के बाद गर्मी के तेवर देखने को मिलेंगे। मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तक निकल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 May 2022, 11:26 AM IST

News

मई की गर्मी का बड़ा अलर्ट जारी, इस दिन से तंदूर की तरह तपने लगेंगे ये शहर

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में इस बार मार्च के महीने से ही प्रदेश के बड़े हिस्ससे में तेज गर्मी की शुरुआत हो गई थी और अप्रैल के महीने में प्रदेशवासियों ने गर्मी के सख्त तेवर देखे। इसी बीच अब मध्य प्रदेश मौसम विभाग की ओर से मई के महीने के लिए गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। यानी इस बार मध्य प्रदेश के अधिकतर जिले मई के महीने भट्‌टी की तरह तपेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक पहले सप्ताह में राहत के बाद गर्मी के तेवर देखने को मिलेंगे। मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तक निकल सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि, इसका सबसे अधिक प्रभाव ग्वालियर-चंबल संभाग पर रहेगा।


वहीं, भोपाल और जबलपुर जिले का अधिकतम तापमान भी इस बार ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उज्जैन-इंदौर में तीनों शहरों की अपेक्षा करीब एक से दो डिग्री तापमान कम रहेगा। यहां 44 डिग्री या इससे नीचे पारा रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, मई का दूसरा और तीसरा सप्ताह प्रदेशवासियों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी वाला साबित हो सकता है। क्योंकि, इस दौरान प्रदेश के अधिकतर इलाकों का तापमान अपने चरम तक चला जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा के बाद आज से यहां शुरु हुआ सांई महोत्सव, शिर्डी से आए हैं मुख्य पुजारी


तो इसलिए होगा मौसम में बदलाव

वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार, प्रशांत महासागर में ला-नीना सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो चुका है, वहीं दूसरा आगे बढ़ रहा है। साथ ही, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे 2 मई से मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल रहेंगे। 3 से 5 मई के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। यही कारण है कि, मई के आने वाले दिन अधिक सूखे और गर्म होते जाएंगे।


सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा जाएगा तापमान

मई के दूसरे-तीसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक ज्यादा जाएंगे। कई इलाकों में पारा 46 डिग्री के पार जा सकता है। कहीं-कहीं तो यह 47 तक जा सकता है। भोपाल की बात की जाए, तो अधिकतम तापमान 45-46 के बीच, उज्जैन में 44-45, इंदौर में 44, जबलपुर में 45-46 के आसपास रह सकता है। दतिया, ग्वालियर भिंड, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, अशोक नगर, शिवपुरी, अनूपपुर और शहडोल कहीं-कहीं तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को भी छू सकता है। रातें अपेक्षाकृत ठीक रहेंगी। ज्यादातर जगह रात का पारा 28 के नीचे रहेंगे। एक-दो जगह यह 30 से 32 डिग्री तक जा सकता है। रात को तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं है।

मध्य प्रदेश में ऑटो- शो 2022 की धूम, वीडियो में देखें आकर्षक कारें