25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा डेथ केस में पति समर्थ सिंह भटका रहा, पुलिस से बोला- प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ने लगे थे आपसी विवाद

Twisha Sharma Death Case : ट्विशा और समर्थ के साथ सास गिरि बाला सिंह के बीच रिश्तों को लेकर भी जुटाई जा रही जानकारी। एसआइटी ने कहा- हर समय सवालों से बचता रहा आरोपी और पूछताछ के दौरान बोतल बंद मिनरल वाटर की मांगने लगा।

2 min read
Google source verification
Twisha Sharma Death Case

ट्विशा डेथ केस में पति समर्थ सिंह भटका रहा (Photo Source- Patrika)

Twisha Sharma Death : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी समर्थ सिंह से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम कुछ खास नहीं उगलवा पा रही है। पूछताछ में समर्थ कहना था कि, ट्विशा को प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगे थे।

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, आरोपी जांच में पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहा है और कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने से बचता रहा है।

ऐसे सवालों का लिया गया जवाब

एसआईटी ने समर्थ सिंह से घटना वाले दिन की पूरे घटनाक्रम को लेकर लंबी पूछताछ की। टीम ने उससे ये जानने की कोशिश की कि, पति - पत्नी के बीच तनाव कब और किन कारणों से बढ़ना शुरू हुआ था। पूछताछ के दौरान समर्थ से उसकी और ट्विशा की पहली मुलाकात, डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुए रिश्ते और शादी तक पहुंचे संबंधों को लेकर भी सवाल किए गए। इसके अलावा ट्विशा और समर्थ की मां गिरि बाला सिंह के बीच रिश्तों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गोलमोल दिया जवाब

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान समर्थ कई सवालों पर गोलमोल जवाब देता रहा। एसआइटी को अब भी घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। इसी कारण रिमांड अवधि के दौरान आगे भी उससे लगातार पूछताछ जारी रखी जाएगी।

मिनरल वॉटर की मांग

पुलिस टीम से जानकारी मिली है कि, रिमांड पर समर्थ सिंह ने बोतलबंद मिनरल वॉटर की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने साफ किया कि, आरोपी को वही सामान्य पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जो थाने में अन्य लोगों को दिया जाता है।

CBI की चर्चाएं हुई तेज

वहीं, अंतिम संस्कार के बाद इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर सीबीआई जांच की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि मामला औपचारिक रूप से सीबीआई को सौंपा जाता है, तो केस डायरी सहित सभी दस्तावेज केंद्रीय एजेंसी को सौंप दिए जाएंगे और आगे की जांच सीबीआई करेगी।

"12 मई को आप कहां थे?" – इन 20 सवालों में छिपा है मौत का राज

अब इस केस में पुलिस और एसआईटी के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी पति समर्थ सिंह से सच उगलवाना है। सूत्रों की माने तो जांच टीम ने समर्थ सिंह के सामने 20 बेहद कड़े और अहम सवाल रखे हैं, जिनका जवाब देने में उसके पसीने छूट रहे हैं। इनमें सबसे मुख्य सवाल है- '12 मई को आप कहां थे और उस वक्त क्या हुआ था?' इन 20 सवालों में ही ट्विशा की मौत का असली राज छिपा माना जा रहा है, लेकिन समर्थ लगातार गोलमोल जवाब देकर जांच भटकाने की कोशिश कर रहा है।