
Viscera analysis in the Twisha Sharma case will reveal the truth
Twisha Sharma- भोपाल में फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की डेथ मिस्ट्री को सुलझाने के लिए 13 दिन बाद एम्स दिल्ली की 5 सदस्यीय टीम ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया। नई दिल्ली AIIMS के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता की टीम ने रविवार को एम्स भोपाल में 3 घंटे तक पोस्टमार्टम करने के बाद ट्विशा के शव को परिजनों को सौंप दिया। दूसरे पोस्टमार्टम से परिवार को नए खुलासे की उम्मीद है। ट्विशा की मौत की हकीकत जल्द सामने आएगी। हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा के विश्लेषण के बाद ही सच्चाई से पर्दा उठेगा। AIIMS दिल्ली की टीम नमूने, फोटोग्राफ, वीडियो आदि के साथ आज लौटेगी।
इस हाइप्रोफाइल मामले को देखते हुए एम्स परिसर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर रखा था। बैरिकेडिंग कर एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ. तबिन मिलो की अगुवाई में टीम सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंची। 3 घंटे तक शव का परीक्षण किया।
हालांकि टीम ने कोई जानकारी साझा नहीं की। लेकिन ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा, दूसरे पोस्टमार्टम से कई नए तथ्य सामने आ सकते है, जिन पर हमने सवाल उठाए।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जिन्होंने भदभदा घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिस बेटी को पांच माह पहले परिवार ने हंसी-खुशी शादी के बाद विदा किया था, उसी के शव का उन्हें ही अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस अथाह दुख से दबी जा रही ट्विशा की मां रेखा शर्मा, पिता नवनिधि शर्मा का मानो कलेजा फट पड़ा। भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी तो वे फफक पड़े। मां बेसुध हो गईं। परिजन ने उन्हें संभाला।
दिसंबर में जिस खुशी के साथ परिवार ने बेटी की शादी पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह के एडवोकेट बेटे समर्थ के साथ की थी, उसे भाई मेजर हर्षित वर्मा ने बुझे मन से मुखाग्नि दी। हद यह है कि बहू की मौत के आरोपों से घिरीं सास गिरीबाला उसका आखिरी बार चेहरा देखने भी नहीं गईं।
सूत्रों का कहना है, दूसरी पीएम रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लगेगा। कुछ प्रयोगशाला जांच जैसे हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा का एनालिसिस करना बाकी है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम सैंपल, फोटोग्राफ, वीडियो और लिखित निष्कर्षों के साथ सोमवार को दिल्ली लौटेगी।
Published on:
25 May 2026 06:31 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
