8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदूषण बोर्ड वैज्ञानिक के घर EOW का छापा, 1 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, छानबीन जारी

-प्रदूषण बोर्ड वैज्ञानिक के घर EOW का छापा-एक करोड़ की संपत्ति का खुलासा-छानबीन में जुटी है EOW की टीम-30 लाख कैश, 25 लाख के जेवर 7 एकड़ फार्म हाउस का खुलासा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 May 2022, 12:01 PM IST

News

प्रदूषण बोर्ड वैज्ञानिक के घर ईएओडब्लू की दबिश, एक करोड़ की संपत्ति का खुलासा, छानबीन जारी

सतना. मध्य प्रदेश के सतना में रीवा की ईएओडब्लू टीम की और से रविवार तड़के चार बजे सतना के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर छापामार कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि, ईओडब्ल्यू की टीम की तरफ से की गई कार्रवाई के दौरान अब तक एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। हालांकि, छापामार कार्रवाई अभी आगे भी जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, यहां अभी और भी संपत्ति का खुलासा हो सकता है।


आपको बता दें कि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ सुनील कुमार मिश्रा के मारुति नगर स्थित मकान में कार्रवाई की गई है। छापे में प्रथम दृष्ट्या 30 लाख कैश , 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर और स्मार्ट सिटी से लगा हुआ 7 एकड़ का एक फार्म हाउस होने का पता चला है।

यह भी पढ़ें- पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा के बाद आज से यहां शुरु हुआ सांई महोत्सव, शिर्डी से आए हैं मुख्य पुजारी


छानबीन में जुटी EOW का ये स्पेशल टीम

ईएओडब्लू के निरीक्षक मोहित सक्सेना, प्रवीन चतुर्वेदी सहित 25 सदस्यीय टीम अभी मौके पर छानबीन कर रही है। टीम को अनुमान है कि, आगामी कुछ समय के भीतर और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पानी संकट के बीच प्रशासन ने गांव में भेजी बोरिंग मशीन, सरपंच ने दबंगियाई दिखाकर अपने घर ही करा लिया ट्यूबवेल

यह भी पढ़ें- झुग्गी की लड़कियों ने डांस दीवाने के मंच पर दिखाया ऐसा जलवा नीतू कपूर नहीं रोक पाई आंसू, नोरा फतेही ने नाम दिया 'गली गर्ल्स'