बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत बासन में सरपंच पति द्वारा खेली गई लाखों रुपये की होली, नई बोरिंग अपने स्वार्थ के चक्कर में कराया गया था। अपने खेत पर जहां पीएचई विभाग द्वारा पॉइंट निश्चय किए गए थे, लेकिन वहां पर बोरिंग नहीं कराई गई। रात में जब मशीन लगी तो ग्रामीणों के चेहरे पर खुशहाली नजर आ रही थी, लेकिन जब सुबह जाकर देखा, तो इसमें सिस्टम की मनमानी नजर आई। यह सब हुआ है सरपंच पति के अड़ियल रवैय्ये से। अब ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि, अब विधायक ने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।