भोपाल

एमपी महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं रीना बोरासी, बड़ा फेरबदल

mp congress: ऑल इंडिया नेशनल कांग्रेस (AICC) ने रीना बोरासी को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 10:03 PM IST
Reena Bourasi Setia
Reena Bourasi Setia

mp congress: मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। बुधवार शाम को ऑल इंडिया नेशनल कांग्रेस ने एमपी महिला कांग्रेस में फेरबदल करते हुए विभा पटेल की जगह रीना बोरासी को एमपी महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही अवनीश भार्गव को मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल का चीफ ऑर्गेनाइजर बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने प्रदेश की नई महिला अध्यक्ष और सेवादल के नए चीफ ऑर्गेनाइजर की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

कौन हैं रीना बोरासी

रीना बोरासी सेतिया को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वो पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी हैं और साल 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में इंदौर की सांवेर (Sanwer) विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार तुलसी सिलावट से था। विधानसभा चुनाव में रीना बोरासी को तुलसी सिलावट के सामने 68 हजार 521 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। रीना बोरासी पिछले कुछ वर्षों से सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और जनता के मुद्दों को उठाती रही हैं। रीना बोरासी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में रात्रि प्रवास करवाकर चर्चा में आई थीं।

Updated on:
19 Nov 2025, 10:03 PM IST
Published on: