रिलायंस जियो 4जी सिम खरीदने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें

इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलायंस जियो का सिम पाने के लिए लोग रात 1 बजे से ही रिलायंस स्टोर के बाहर लाइन में खड़े हो रहे हैं।

2 min read
Sep 01, 2016
 reliance jio,reliance jio 4g plans,reliance jio 4
reliance jio,reliance jio 4g plans,reliance jio 4g mobile,reliance jio 4g sim, reliance jio 4g offer,reliance jio phones
भोपाल। रिलायंस जियो 4जी देश में एक नई संचार क्रांति लाने का दावा कर रहा है. फिलहाल कंपनी ने अपने कस्टमर के लिए जियो सिम के साथ कई सुविधाओं का एलान किया है।

इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलायंस जियो का सिम पाने के लिए लोग रात 1 बजे से ही रिलायंस स्टोर के बाहर लाइन में खड़े हो रहे हैं। अगर आप भी इस फ्री 4जी सिम को लेने का मन बना रहे हैं तो जान लीजिये ये 10 बातें।


-रिलायंस जियो 4जी सिम रिलायंस स्टोर पर उपलब्ध है। सिम लेने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन और आईडी प्रूफ के साथ नजदीकी रिलायंस स्टोर पर जाना होगा।

-रिलायंस जियो सिम की ज्यादा डिमांड होने के कारण अब इसे एक्टिवेट होने में 3 से 4 दिन का समय लग सकता है।

-सिम लेने के बाद उसें एक्टिवेट करने के लिए 4जी स्मार्टफोन में 2 या 3 दिन तक लगा के रखना होगा। इसके बाद सिग्नल आने का वेट करना होगा। फिर कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा। इसके बाद आपको टोल फ्री नंबर 1977 पर कॉल करना होगा। कॉल करने पर आपसे आपका नाम और 4 डिजिट का आइडेंट नंबर पूछा जाएगा। जब आप सही डिटेल्स देंगे तो सिम एक्टिवेट हो जाएगी।

- यदि आपका जियो बारकोड खो जाए तो मोबाइल फोन की सेटिंग्स में जाएं। एप्लीकेशन मैसेंजर, फिर इंस्टॉल्ड एप्स मायजियो क्लीयर एप डेटा करें। इसके बाद माय जियो एप ओपन करें। ऐसा करने पर आपको फिर से बारकोड मिल जाएगा।


याद रखें रिलायंस जियो सिम मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर को ट्रैक करता है। एक फोन में लगाने के बाद उसें दूसरे डिवाइस में यूज नहीं कर सकते। ध्यान रखें कि उसी मोबाइल फोन में जियो सिम एक्टिवेट करें जिसमें आपने बारकोड जनरेट किया है।

- आपको रिलायंस लाइफ स्मार्टफोन के अलावा अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन में जियो सिम यूज करने पर प्रिव्यू ऑफर के तहत 2जीबी डेटा ही मिलेगा। यह अनलिमिटेड डेटा ऑफर केवल लाइफ स्मार्टफोन्स के लिए ही हैं। यह भी ध्यान रखें कि रिलायंस जियो को सिर्फ रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर ही उपलब्ध कराया गया है। कंपनी इसे ऑनलाइन नहीं बेच रही।

- रिलायंस लाइफ स्मार्टफोन्स के लिए जियो सिम को फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा उपरोक्त बताई गई कंपनियों के हैंडसेट्स के लिए यह फ्री है।

- रिलायंस जियो सिम लाइफ स्मार्टफोन्स के अलावा सैमसंग, एलजी, पैनासोनिक, माइक्रोमैक्स, यू, एसुस, अल्काटेल और टीसीएल के 4जी स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध है।
Published on:
01 Sept 2016 03:20 pm