भोपाल

राहत: शहर के अस्पतालों में 81 फीसदी ऑक्सीजन बिस्तर खाली

संक्रमण दर 21 प्रतिशत से घटकर 2.6 प्रतिशत पर, सिर्फ 187 मरीज वेंटीलेटर पर

2 min read
Jun 06, 2021

भोपाल.कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी में सबसे ज्यादा असर हुआ। महज दो महीनों में शहर में करीब 50 हजार मरीज मिले, लेकिन अब संक्रमण दर कम हो रही है। 16 मई को भोपाल की संक्रमण दर 2१ फ ीसदी पर थी। गुरुवार को ये घटकर सिर्फ 2.6 फीसदी रह गई। शहर में सिर्फ 2599 एक्टिव केस हैं। मरीजों की संख्या कम होने से अस्पतालों में बिस्तर भी अब खाली हो रहे हैं।

अच्छी बात है कि अब गंभीर मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में सिर्फ 187 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इनमें से 92 सरकारी और 95 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं ऑक्सीजन युक्त 3341 बिस्तरों में से 81 फीसदी खाली हैं।

कम हो रही दर लेकिन सावधानी जरूरी
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 718 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 784461 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8295 पहुंची है।

आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 223 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 151272 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1353 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 148303 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1616 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 171 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 121814 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 948 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 118324 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2542 एक्टिव केसेज हैं।

Published on:
06 Jun 2021 08:40 am
Also Read
View All