लाल परेड ग्राउंड पर राज्यपाल लालजी टंडन करेंगे ध्वजारोहण
भोपाल। राजधानी मेें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह नौ बजे लाल परेड ग्राउंड पर कई आयोजन होंगे। राज्यपाल लालजी टंडन की मौजूदगी में यहां धूमधाम व गरिमामय ढंग से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। समारोह में निकलने वाली परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। हर्ष फायर के साथ पुलिस बैंड की धुन के साथ परेड निकलेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे
संयुक्त परेड के बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और संस्कृृति विभाग के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसमें शासकीय कन्या उमावि गोविंदपुरा, डीपीएस नीलबड़ सहित सात स्कूलों के संयुक्त दल अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। धूलिया और गौंड जनजाति के लोकनृत्य पेश किए जाएंगे। विधानसभा में सुबह आठ बजे प्रमुख सचिव एपी सिंह झड़ावंदन करेंगे।
सेवा पदक देने की घोषणा
वही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मप्र के 21 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट और सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की है।
विशिष्ट सेवा पदक: मनोज खत्री, डीएसपी (ट्रैफिक), दत्तात्रेय प्रभाकर जुगादे, निरीक्षक, अशोक केटी, निरीक्षक (ईओडब्ल्यू), रमाशंकर द्विवेदी, प्रधान आरक्षक (पीएचक्यू)। सराहनीय सेवा पदक: संजय कुमार अग्रवाल, एआईजी (विशेष शाखा), सतेन्द्र सिंह तोमर, एएसपी, सागर सिद्धार्थ चौधरी, एसपी (पीटीएस), राजेश कुमार मिश्रा, एसपी (लोकायुक्त, उ"ौन), किशोर खाकोटकर, डीएसपी (भोपाल), जयेंद्र सिंह गौतम, निरीक्षक (पीएचक्यू), रामनिवास यादव, निरीक्षक (इंदौर), राजकुमार सिंह सेंगर, निरीक्षक (पीएचक्यू), अनिल कुमार साहू, निरीक्षक (गुना), प्रवीण कुमार कोठारी, एएसआई (पीएचक्यू), गोविंद दास अहिरवार, प्रधान आरक्षक (हॉक फोर्स), रणवीर सिंह, प्रधान आरक्षक (इंदौर), दुलीचंद मरावी, प्रधान आरक्षक (भोपाल), हरेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक (भोपाल), मुकेश कुमार चौधरी, प्रधान आरक्षक (बालाघाट), शेरू खान, आरक्षक(रतलाम) और दुर्गबख्श सिंह आरक्षक (दतिया)।
पत्रिका 'घर-घर फरहाएं तिरंगा' अभियान
तिरंगा हम सभी के लिए गर्व का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा हर भारतीय में जोश और ऊर्जा भर देता है। हमारे देश की सेना इसकेमान-सम्मान की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने से भी पीछे नहीं हटती।
गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हमारे लिए एक उत्सव है। ये उत्सव है संविधान की रक्षा की शपथ लेते हुए देश की तरक्की में भागीदार बनने का। पत्रिका 'घर-घर फरहाएं तिरंगा' अभियान के जरिए अपील कर रहा है कि रविवार को सभी शहरवासी अपने घरों में गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन करें।