2 वर्ष् पहले बिजली कंपनी के अधिकारी निकालकर ले गए थे ट्रांसफार्मर
भोपाल/ कोलार. बुनियादी सुविधाओं को तरसते कोलार में आशियाने बनाने वाले रहवासियों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सांई हिल्स कॉलोनी के रहवासी दो साल से वॉल्टेज की समस्या से दो चार हो रहे हैं।
रहवासियों का कहना है कि विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी यहां से ट्रांसफार्मर खोलकर ले गए थे, पर इसके बाद इसे नहीं लगाया गया, इसके कारण क्षेत्र में वॉल्टेज कम रहता है।
रहवासियोंं ने सीएम हेल्प लाइन, बिजली कंपनी समेत कुछ दिन पहले ही सांसद से शिकायत की थी, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
नए ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिल गई है अभी गेहूं खेडा में कुछ काम चल रहा है जिस कारण से कॉलोनी में ट्रांसफार्मर नहीं लग सका। बारिश खत्म होते ही नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा
मुकंद नासेरी , असिस्टेंट इंजीनियर , बिजली कंपनी
तीन महीने बाद भी बिजली का खंभा जस का तस
सडक़ हादसों में क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभों को हटाने एवं मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा। सडक़ों पर खतरनाक साबित होने वाले बिजली के खंभों को देखकर नगर निगम और बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली समझी जा सकती है। सर्वधर्म पुल पर तकरीबन तीन महीने पहले तेज रफ्तार डम्पर ने डिवाइडर पर लगे खंभे को तोड़ दिया था। इसके बाद से ये खंभा डिवाइडर पर ही पड़ा है।
पेड़ों की ओट में छिप गए संकेतक
बिट्टन मार्केट में राहगीरों की राह आसान करने के लिए पीडब्लूडी विभाग द्वारा राजधानी के अलग अलग मार्गों में संकेतक बोर्ड लगवाए हैं , जिससे राहगीरों को क्षेत्र का पता चल सके, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण शहर के अधिकतर सकेतकों में या तो विज्ञापन चस्पा दिए गए हैं या फिर ये पेड़ों से ढंक गए हैं। जिस कारण लोगों को कर्इ् बार अपने गंतव्य तक जाने के दौरान परेशान होना पड रहा है ।