भोपाल

अब बिजली चोरी करने वाले को पकड़वाने पर मिलेगा इनाम, जानिए कैसे

बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा अब तक का सबसे अलग तरीका खोजा गया है। आइये जानते हैं कि, क्यों खास है ये तरीका।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2020, 7:42 AM IST
अब बिजली चोरी करने वाले को पकड़वाने पर मिलेगा इनाम, जानिए कैसे
अब बिजली चोरी करने वाले को पकड़वाने पर मिलेगा इनाम, जानिए कैसे

भोपाल/ मध्य प्रदेश में बिजली चोरी (Power theft) रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा अब तक का सबसे अलग तरीका खोजा गया है। तरीका ये है कि, अब आज किसी भी व्यक्ति की बिजली चोरी की शिकायत करते हैं, तो इसके बदले में आपको इनाम (prize) दिया जाएगा। बिजली चौरी करने वाले व्यक्ति से जो बी रकम वसूली जाएगी, उसका दसवां हिस्सा चोरी की सूचना देने वाले को इनाम में दिया जाएगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इसकी निगरानी के लिए एक विजिलेंस टीम (Vigilance team) तैयार कर ली है।


चोरी पकड़वाओं इनाम पाओं

तमाम सख्तियों और पाबंदियों के बाद मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी की घटनाएं आम होने के कारण उनकी रोकथाम के लिए अब इनाम देने की घोषणा की है। इस हिसाब से बिजली चोरी करने वाले व्यक्ति की प्रमाणित सूचना देने वाले को इनाम स्वरूप व्यक्ति से वसूले गए जुर्माने का 10 फीसदी हिस्सा इनाम के तौर पर शिकायत करने वाले शख्स को दिया जाएगा।


नही बताया जाएगा शिकायतकर्ता का नाम

बिजली का अवैध उपयोग और चोरी रोकने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी मुख्यालय के साथ क्षेत्रीय मुख्यालयों, क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को भी इसकी लिखित सूचना दी है। इसकी खास बात ये है कि, सूचना देने वाले की पहचान भी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। जानकारी गोपनीय रखने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी इस योजना में शामिल नहीं किये जाएंगे। हां अगर वो बिजली चोरी की शिकायत करते हैं तो कंपनी उन्हें प्रोत्साहन राशि जरूर दी जाएगी। ये पैसा सीधे उनके खाते में ट्रांसफर होगा।

Published on: