भोपाल

पेट्रोल पंप पर तोडफ़ोड़ कर लूट का प्रयास करने वाले आरोपियों को दबोचा

दीवार से कूदने से दो बदमाशों के हाथ-पैर टूटे
2 min read
• •
Updated: 12 May 2020, 1:59 AM IST
Robbery Gang Arrested By bhopal Police
'रामायण' फिर से बने तो दीपिका और सुनील लहरी करना चाहेंगे ये किरदार, 'सीता' की पसंद चौंका देगी,'रामायण' फिर से बने तो दीपिका और सुनील लहरी करना चाहेंगे ये किरदार, 'सीता' की पसंद चौंका देगी,पेट्रोल पंप पर तोडफ़ोड़ लूट का प्रयास करने वाले आरोपियों को दबोचा

भोपाल. कोहेफिजा इलाके में पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास कर पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद से पुलिस से बचने के लिए अग्रिम जमानत के लिए रकम का इंतजाम करने पार्क में डकैती की साजिश रच रहे थे। इस दौरान पुलिस को आता देख दो आरोपियों ने 14 फीट ऊंची दिवार से छलांग लगा दी, जिससे उनके हाथ-पैर में फै्रक्चर आ गया। जबकि दो को भागने के दौरान गिरने से चोट लग गई। वहीं एक अंधेरे में भाग निकला।

टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि सात मई को रॉयल मार्केट के पास साजिदा नगर निवासी सलमान, दानिश और आसिफ उर्फ मोटा पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास कर तोडफ़ोड कर भाग निकले थे। रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने साथियों के साथ कर्बला फिल्टर प्लांट के पास पार्क में छुपे बैठे हैं और किसी अन्य वारदात की योजना बना रहे हैं। तीन टीमों द्वारा घेराबंदी कर पार्क में दबिश दी गई, तो वहां मौजूद युवक चाकू वा राड लहराते हुए भागने लगे। इस दौरान सलमान और दानिश लगभग 14 फीट उंचाई पर चढ़ गए और भागने की नियत से दिवार से छलांग लगा दी। जिससे उन्हें हाथ-पैर में चोटें आईं, वहीं अन्य दो आरोपी को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। जबकि उनका साथी हिस्ट्रशिटर चिंटू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी दानिश कुछ समय पहले ही प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जेल से पैरोल पर छोड़ा गया था।

अग्रिम जमानत के लिए रच रहे थे साजिश
सलमान, दानिश और आसिफ ने पुलिस को बताया कि रायल मार्केट की घटना के बाद से पुलिस उनके पीछे लगी थी। वे अग्रिम जमानत लेना चाहते थे। जिसके लिए पैसे जुटाने वे अपने साथी औसफ और चिंटू के साथ मिलकर वीआईपी रोड पर एक बंगले में डकैती डालने के लिए इकट्ठे हुए थे।

Updated on:
12 May 2020, 1:59 AM IST
Published on: