भोपाल

भोपाल में RSS प्रमुख मोहन भागवत, विद्या भारती प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

Vidya Bharti Training Camp : भोपाल में शुरु हुआ विद्या भारती प्रशिक्षण शिविर, आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने उद्घाटन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक्नोलॉजी पर रहेगी फोकस।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2025, 12:52 PM IST
Vidya Bharti Training Camp

Vidya Bharti Training Camp : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया है। बता दें कि ये शिविर भोपाल के सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय, शारदा विहार में आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास वर्ग में देश भर के 700 से ज्यादा पूर्ण कालिक कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विद्या भारती के विद्यालयों और पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को शिक्षा की नई टेक्नोलॉजी से अपडेट रखने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुण भी सिखाए जाएंगे। वहीं, ट्रेनिंग कैंम्प के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, आरएसएस के विचारक और विद्या भारती के वरिष्ठ सलाहकार सुरेश सोनी का संबोधन होगा।

5 दिनों चलेगा ट्रेनिंग कैम्प

केरवा डैम रोड स्थित शारदा विहार में 5 दिन चलने वाले इस अभ्यास वर्ग में एनसीईआरटी, सीबीएसई डायरेक्टर, भाषा भारती अध्यक्ष समेत शिक्षा के क्षेत्र से जुडे़ अधिकारी और विशेषज्ञ सत्रों में शामिल होंगे। पूरे अभ्यास वर्ग में कुल 22 सत्र रहेंगे।

Updated on:
4 Mar 2025, 12:52 PM IST
Published on: