भोपाल

एमपी में कई अधिकारियों को हटाया, आदेश नहीं मानने पर वेतन भी रोका

Bhopal News - मध्यप्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के अंतर्गत कर्मचारियों, अधिकारियों के थोकबंद तबादले किए गए।
2 min read
Aug 30, 2025
Four officers suspended in MP for negligence in work
Four officers suspended in MP for negligence in work

Bhopal News - मध्यप्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के अंतर्गत कर्मचारियों, अधिकारियों के थोकबंद तबादले किए गए। भोपाल नगर निगम में भी अधिकारियों, कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया। अनेक अधिकारियों को अहम पदों से हटा दिया गया। इनका प्रदेश के अन्य नगर निगमों में ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि दो माह बाद भी कई अधिकारी यहीं जमे हुए हैं। तबादला आदेश नहीं माननेवाले अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है और अब इनपर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।अफसरों के तबादले और अधिकारियों की कमी के कारण नागरिकों के दैनंदिन कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

भोपाल नगर निगम में कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए। निगम में अफसरों के तबादले और कुछ के रिटायर्ड हो जाने से कई काम ठप पड़ गए हैं।

निगम में अपर आयुक्तों के बीच नए सिरे से शाखाओं का आवंटन भी नहीं हो पा रहा है। दरअसल कुछ अधिकारी ट्रांसफर के बाद भी पद पर जमे हैं। इस वजह से शाखाओं का आवंटन अटका हुआ है।

आदेश नहीं मानने पर दो अधिकारियों का वेतन रुका

अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान और सहायक आयुक्त एकता अग्रवाल का तबादला 17 जून को चुका है। चौहान को जबलपुर और अग्रवाल को देवास नगर निगम भेजा था। दोनों अफसरों ने तबादला आदेश का पालन नहीं किया और अभी तक भोपाल निगम मुख्यालय में ही कार्यरत हैं। हालांकि इनके वेतन रोक दिए गए हैं। दोनों अधिकारियों को जुलाई -अगस्त का वेतन नहीं दिया गया है।

करेंगे सख्ती

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे के अनुसार इस संबंध में निगम आयुक्त से बात कर कोई निर्णय लिया जाएगा। विभाग का आदेश न मानने वाले अधिकारियों पर उचित व सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निगम में अपर आयुक्त टीना यादव ने नया दायित्व संभाल लिया है। अपर आयुक्त रणवीर सिंह और आयुक्त सीबी मिश्रा रिटायर्ड हो गए हैं। इधर नव नियुक्त अतिरिक्त आयुक्त मुकेश शर्मा को ज्वानिंग के 10 दिन बाद भी कोई विभाग नहीं मिला है। अशोकनगर के पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर शर्मा भोपाल नगर निगम में अभी तक बिना विभाग के ही कार्य कर रहे हैं।

Updated on:
30 Aug 2025 04:26 pm
Published on:
30 Aug 2025 04:26 pm