भोपाल

रिलीज से पहले इंटरनेट पर लीक हो गई फिल्म संजू, ऐसे हो रही है डाउनलोड

रिलीज से पहले इंटरनेट पर लीक हो गई फिल्म संजू, ऐसे हो रही है डाउनलोड

3 min read
Jun 29, 2018
रिलीज से पहले इंटरनेट पर लीक हो गई फिल्म संजू, ऐसे हो रही है डाउनलोड


भोपाल। फिल्म स्टार संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू शुक्रवार को रिलीज तो हो गई, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके लीक होने की खबर से हलचल मच गई है। भोपाल की पुरानी जेल में शूट हुई इस फिल्म के पहले ही कुछ फोटो और शॉट्स वायरल हो चुके हैं, इसके बाद पूरी फिल्म ही इंटरनेट पर उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। कई लोग इसे डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट खंगाल रहे हैं।

एक ट्वीटर ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया है कि फिल्म के हाई क्वालिटी प्रिंट को लीक किया गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फिल्म के टारेंट डाउनलोड के लिंक भी शेयर किए हैं, वहीं कुछ स्क्रीन शाट्स वायरल कर रहे हैं। इधर, फिल्म लीक होने की खबर फैलते ही भोपाल समेत कई जिलों में लोग इसे डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं। कई वाट्सअप ग्रुप पर इसकी लिंक भी वायरल की जा रही है।

पद्मावत के बाद संजू भी हुई लीक
इससे पहले मध्यप्रदेश में पद्मावत भी रिलीज होने के पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गई थी। भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई लोगों ने इसे इंटरनेट से डाउनलोड किया था। इसके बाद अब विधु विनोद चोपड़ा के बैनर तले बनी संजू भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। बताया जाता है कि यदि यह डाउनलोड हो जाती है तो इससे कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है।

संजय दत्त के फैंस ने संभाला मोर्चा
इधर, भोपाल में संजय दत्त के फैंस ने मोर्चा संभाल लिया है। वे सोशल मीडिया पर लोगों से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वे फिल्म को डाउनलोड करके पायरेसी को बढ़ावा न दें। यह गैरकानूनी है। इससे पहले पद्मावत की गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड करने पर कुछ लोगों पर प्रकरण दर्ज हो चुका है।

ट्वीट करके लोगों ने दी प्रतिक्रिया

संजू को मिली अच्छी सफलता
फिल्म संजू रिलीज होते ही देशभर में धूम मचा रही है। इसमें फिल्म में संजू की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर ने जिस तरीके से भूमिका की है उसकी सराहना हो रही है, जबकि लोग फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की भी जमकर सराहना कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में हुई है। इस जेल में रणबीर कपूर सात दिन तक रह चुके हैं।

यह शॉट फिल्माए गए थे भोपाल में
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुरानी जेल है। जिसे येरवडा जेल दिखाया गया था। जिसमें संजय दत्त की भूमिका निभा रहे रणवीर कपूर जेल से बाहर निकलते हैं और जेल की तरफ मुड़कर सैल्यूट करते हैं। इस जेल में रणबीर कपूर कैद हुए और अनुष्का शर्मा उन्हें खाना खिलाने आती है। फिल्म की शूटिंग 7 दिन चली थी। इस जेल में रणबीर उसी दौर के बड़े बालों वाले संजय के लुक में नजर आते हैं। जैसे ही पर्दे पर भोपाल में फिल्माए गए संजू के शॉट्स नजर आए भोपाल के लोग तालियां बजाने लगे। भोपाल के सभी सिनेमाघर में संजू हाउस फुल चल रही है। फिल्म देखकर बाहर आए संदीप नाइक ने बताया कि रणबीर की एक्टिंग बहुत ही शानदार है। उन्हें रणबीर को देखकर ऐसा लगा कि वे संजय दत्त को ही देख रहे हैं।

ये शॉट्स भी हैं खास
शुक्रवार को जब फिल्म संजू रिलीज हुई तो किरदारों के अलावा कई लोग भोपाल में फिल्माए गए सीन को देखने में रुचि दिखा रहे थे।
-भोपाल की पुरानी जेल को पुणे की येरवडा जेल का लुक दिया गया था।
-जेल के भीतर की बैरक में रणबीर कपूर को बैरक नंबर-12 में कैदी नंबर 16656 की ड्रेस पहने हुए नजर आते हैं।
-संजू की जेल के भीतर फिल्माए गए सभी शॉट्स भोपाल की पुरानी जेल में फिल्माए गए हैं।
-फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली अनुष्का शर्मा भी भोपाल आई थी।

भोपाल ने किया बॉलीवुड को अट्रेक्ट
पिछले कुछ सालों से भोपाल की आबोहवा बालीवुड को काफी रास आ रही है। यहां की लोकेशन्स पर काफी शूटिंग हो रही है। जिसमें प्रकाश झा की राजनीति, सत्याग्रह, आरक्षण शूट हो चुकी है। इसके अलावा शूल, हूतूतू समेत कई टीवी सीरियल शूट हो रहे हैं। राजकुमार हिरानी भी यहां की लोकेशन देख अट्रेक्ट हुए और फिल्म संजू की शूटिंग भोपाल में पूरी की।

ये भी पढ़ें

VIRAL VIDEO: साउथ की फिल्म में हीरो बने CM शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बनाया विलेन
Published on:
29 Jun 2018 04:47 pm
Also Read
View All