भोपाल

धनकुबेर सौरभ शर्मा मामले की गूंज दिल्ली तक, कांग्रेस सांसद ने राज्यसभा में उठाया करप्शन का मुद्दा

Saurabh Sharma Case Echoed in the Parliament: संसद में गूंजा धनकुबेर सौरभ शर्मा केस, कांग्रेस सांसद अशोक सिह ने राज्यसभा में उठाया एमपी में भ्रष्टाचार का मामला, ED, IT और लोकायुक्त के दुरुपयोग का लगाया आरोप, किसानों की कर्जमाफी को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को भी घेरा, जानें क्या बोले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य....

2 min read
Feb 12, 2025
Saurabh sharama Case in parliament mp congress Ahok singh

Saurabh Sharma Case Echoed in Parliament: अकूत संपत्ति और काली कमाई से पूरे मध्य प्रदेश में हड़कंप मचाने वाला मध्य प्रदेश के पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा का केस संसद में भी गूंजा। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने संसद में बजट को लेकर दिए जा रहे भाषण के दौरान इस मुद्दे को उठाया। इस मामले के माध्यम से अशोक सिंह ने एमपी की मोहन सरकार पर निशाना साधा। एमपी के इस मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एमपी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसके साथ ही उन्होंने सीहोर जिले में ED की छापामारी के बाद परमार दंपति की आत्महत्या का मामला, जयश्री गायत्री कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी के आत्महत्या का प्रयास करने का मामला भी राज्यसभा में उठाया।

जानें और क्या बोले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य

धनकुबेर सौरभ शर्मा के मामले को संसद में उठाते हुए कांग्रेस राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश में एक छापा पड़ा, जिसमें लोकायुक्त, ईडी और आईटी तीनों ने छापामारी की। एक परिवहन कर्मचारी से 100 करोड़ की संपत्ति, नकदी, सोना आदि मिला।

जहां राहुल की यात्रा, वहीं ईडी का छापा- अशोक सिंह

अशोक सिंह ने ईडी और आईटी के दुरुपयोग का मुद्दा भी राज्यसभा मे उठाया। इस मामले में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सहयोग किया उनके यहां यह छापे डाले गए, एक बच्चे ने राहुल जी को अपनी गुल्लक भेंट की थी, उसके भी परिवार को प्रताड़ित किया गया। ईडी का छापा पड़ा और बच्चों के माता पिता को आत्महत्या करनी पड़ी। ये मामला सीहोर जिले का है।

अशोक सिंह ने आगे कहा कि पिछले महीने भोपाल में ईडी की छापेमारी के बाद जयश्री गायत्री कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने आत्महत्या का प्रयास किया था।

शिवराज के इलाके में DAP की कालाबाजारी, बोले- किसानों का कर्ज माफ हो

अशोक सिंह ने ये भी कहा कि इसी सदन में एक सदस्य ने कहा था जब रुपए की कीमत घटती है तो, प्रधानमंत्री की गरिमा गिरती है। अभी क्या हो रहा है मुझे नहीं पता। लेकिन लगातार डॉलर की कीमत बढ़ती जा रही है। उसके बारे में सरकार को स्पष्ट नीति अपनानी चाहिए। एमपी में कांग्रेस सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू की थी। उस वक्त वो 300 रुपए प्रतिमाह थी और आज भी 300 रुपए है।

उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, तो क्या वृद्ध जनों का तीन सौ रुपए में गुजारा हो सकता है? भारत सरकार के कृषि मंत्री भी एमपी से आते हैं। एमपी में डीएपी की कालाबाजारी हुई। खाद का संकट लगातार बना रहता है। यहां तक कि कृषि मंत्री के क्षेत्र में भी डीएपी की कालाबाजारी हुई।

उन्होंने कहा कि किसानों पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, उनके लिए कोई योजना नहीं है। किसानों के लिए MSP को लेकर भी बजट मे कोई बात नहीं कही गई है। हमारी मांग है कि जिस तरह UPA सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था, उसी तरह किसानों के कर्ज माफ किए जाएं।

बजट को बताया मध्यम वर्ग के साथ छलावे का प्रयास

बजट को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश की वित्त मंत्री जी ने एक लोक लुभावन बजट पेश किया है। उन्होंने बजट पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि इस बजट में आंकड़ों के जरिए गरीब और मध्यम वर्ग को छलने का प्रयास किया जा रहा है।

Updated on:
12 Feb 2025 04:27 pm
Published on:
12 Feb 2025 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर