भोपाल

अनुकंपा नियुक्ति के लिए दिया झूठा शपथ पत्र, सौरभ शर्मा और उसकी मां पर FIR

Saurabh Sharma Case: दोनों ने 29 अक्टूबर 2016 को था शपथ-पत्र, सौरभ और उसकी मां के खिलाफ झूठा शपथ पत्र पेश करने FIR दर्ज...
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2025, 9:02 AM IST
Saurabh Sharma Case
Saurabh Sharma Case update anukampa niyukti fraud

Saurabh Sharma Case Update: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसकी मां उमा शर्मा ने नौकरी हासिल करने के लिए छल किया। पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति (Anukampa Niyukti) के लिए झूठा शपथ पत्र दिया। सौरभ और उसकी मां उमा के खिलाफ एफआइआर (FIR) दर्ज की गई है। परिवहन उपायुक्त किरण शर्मा ने सिरोल थाने में आवेदन दिया था।

जानें शपथ पत्र में क्या कहा था

दोनों ने 29 अक्टूबर 2016 को शपथ-पत्र में कहा था- सौरभ के भाई सचिन शर्मा सरकारी या अर्द्ध सरकारी नौकरी में नहीं है। जांच में पता चला, सचिन छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ प्रबंधक वित्त सड़क विकास निगम के पद पर हैं। प्रतिनियुक्ति पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रायपुर में पदस्थ हैं।


Updated on:
22 Mar 2025, 9:02 AM IST
Published on: