25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंसानियत तार-तार, सुविधा में खलल पड़ा तो 7 पिल्लों को दिया जहर, कर दी हत्या

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर का मामला, एसपी के पास लिखित में पहुंची शिकायत, पिल्लों की हत्या के लिए व्हाट्स एप पर रची साजिश...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 22 Mar 2025, 8:23 AM IST

MP News

MP News: शहर की मोहित रेसीडेंसी की घटना ने इंसानियत को तार-तार कर दिया। एसपी को सौंपी लिखित शिकायत के अनुसार सोसायटी के कुछ लोगों ने सुविधा में खलल पर कुत्तों के 7 पिल्लों को जहर देकर मार डाला। इसके लिए सोसायटी के वॉट्सएप ग्रुप में बकायदा साजिश रची।

जानकारी छिपाने सोसायटी के पास ही गड्ढा खोदकर उन्हें दफन कर दिया। अपार्टमेन्ट में ही रहने वाले एक सदस्य ने डॉग लवर्स को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाने और पुलिस अधीक्षक को शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी जबलपुर सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एसडीएम को पत्र लिखा है ताकि दफन शव निकलवा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई, तो पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज होगी।

16 मार्च को चैटिंग

16 मार्च को सोसायटी के वॉट्सएप ग्रुप में सदस्यों ने चैटिग शुरू की। इसमें पिल्लों से आ रही परेशानी का जिक्र कर उन्हें मारने की साजिश रची। यह भी तय हुआ कि उन्हें जहर देकर मारा जाएगा। षड्यंत्रपूर्वक खाने में जहर दिया। जब सांसे थम गईं, तो उन्हें सोसायटी के पास दफन कर दिया।

इस साल कुत्तों की हत्या के ऐसे मामले

● 24 फरवरी : कानपुर में तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक ने 10 कुत्तों को पीट-पीटकर मार डाला। कमरे के पास ही दफनाए।

● 14 मार्च : राजस्थान के भरतपुर के भुसावर में दो पड़ोसियों के बीच रास्ते के विवाद में कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।

● 21 मार्च : लुधियाना में दो पिल्लों को लाठियों से पीटकर मार डाला।

● 5 जनवरी : उप्र के मोदीनगर में तीन युवकों ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, शव बोरी में खेत में फेंका।

● 19 जनवरी : जबलपुर में संजीवनी नगर इलाके में घर में आग से 10 कुत्तों की मौत। पशु प्रेमियों ने हत्या का अरोप लगाया।

● 4 फरवरी : उप्र के शाहजहांपुर में महिला ने कुत्ते को डंडे से पीटकर मार डाला।

● 13 फरवरी : हरियाणा के भिवानी में बाइक सवार तीन लोगों ने घर के बाहर बंधे कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।

मोरक्को में 30 लाख कुत्तों को मारने का फरमान

2030 में फीफा विश्व कप की मेजबानी स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को करेंगे। उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को ने पर्यटन का आकर्षण बढ़ाने 30 लाख कुत्तों को मारने की की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, मिलर्स के साथ मिले 74 अधिकारियों-कर्मचारियों पर केस दर्ज

ये भी पढ़ें: करीला धाम में खुलीं दान पेटियां, चढ़ावे में आया इतना पैसा कि फटी रह गई आंखें