भोपाल

सौरभ शर्मा केस: कांग्रेस कर रही CBI जांच की मांग, आज मंत्री जी का बंगला घेरने की तैयारी

Saurabh Sharma Case: सौरभ शर्मा केस को लेकर एमपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने की मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बंगले का घेराव, दोहराई CBI जांच की मांग
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2025, 9:58 AM IST
Saurabh Sharma Case

Saurabh Sharma Case: परिवहन विभाग (RTO) के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले में कांग्रेस सीबीआइ जांच चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने रविवार को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बंगले के घेराव की तैयारी की है। तर्क दिया जा रहा है जब घोटाला हुआ तब राजपूत परिवहन मंत्री थे। मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। पूर्व विधायक पारस सखलेचा ने भी सीबीआइ जांच की मांग दोहराई है। कहा कि बड़े मगरमच्छों को बचाने तथ्यों को छिपाया जा रहा है, ताकि करोड़ों रुपए की अवैध वसूली के सूत्र उजागर ना हों।

कहा कि बड़े मगरमच्छों को बचाने तथ्यों को मंजूर किया, जबकि खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। खुलासा होना चाहिए कि सात साल में उसने किन चेक पोस्ट पर किस हैसियत से काम किया। आठ चेक पोस्ट का प्रभारी किसके आदेश से और क्यों बनाया गया।

कमिश्नर के खिलाफ लोकायुक्त ने मांगी थी रिपोर्ट

परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को हटाने के बाद अब उनके विरुद्ध लोकायुक्त संगठन द्वारा शासन को लिखी गई कथित चिट्ठी कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस कथित पत्र के अनुसार गुप्ता के विरुद्ध करह्रश्वशन की शिकायत के मामले में लोकायुक्त पुलिस संगठन ने राज्य शासन से जांच कर प्रतिवेदन मांगा था।

किन चेक पोस्ट पर किस हैसियत से काम किया

सखलेचा ने कहा, विभाग ने शुरुआत में यह नहीं बताया कि सौरभ ने नौकरी से स्वैच्छिक त्यागपत्र दिया है। यह तथ्य अग्रिम जमानत के आवेदन से उजागर हुआ। स्पष्ट है कि आकाओं को बचाने के लिए विभाग ने बाद में यह साजिश रची। यह नहीं बताया गया कि उसने किस दिनांक को त्याग- पत्र दिया। किस अधिकारी ने कब मंजूर किया, जबकि खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। खुलासा होना चाहिए कि सात साल में उसने किन चेक पोस्ट पर किस हैसियत से काम किया। आठ चेक पोस्ट का प्रभारी किसके आदेश से और क्यों बनाया गया।


Updated on:
5 Jan 2025, 9:58 AM IST
Published on: