भोपाल

सौरभ शर्मा स्टाम्प ड्यूटी चुराता था, गिफ्ट में देता था जमीनें, काली कमाई का काला निवेश

Saurabh Sharma Case: लोकायुक्त की जांच में सामने आई सौरभ शर्मा की अकूत कमाई की नई कारगुजारी, चुराता था स्टाम्प ड्यूटी, गिफ्ट डीड पर करता था लेन-देन
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2024, 9:08 AM IST
Saurabh Sharma Case

Saurabh Sharma Case: सौरभ की अकूत कमाई की नई कारगुजारी भी सामने आई है। उसने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित अन्य शहरों में जमीन का कारोबार फैलाया। लोकायुक्त जांच में सामने आया कि सौरभ ने मां उमा शर्मा और पत्नी दिव्या के नाम भी प्लॉट की खरीद-बिक्री करता था। इस लेन-देन में स्टांप ड्यूटी चुराई। इसके लिए वह गिफ्ट डीड पर लेन-देन करता था।

सौरभ की मां को दो दिन में दो प्लॉट गिफ्ट में मिले सौरभ की मां उमा को पिछले साल दो दिन में दो प्लॉट गिफ्ट में मिले। पहला, 26 जुलाई 2023 को ग्वालियर विनय नगर में 1400 वर्गफीट फीट का प्लाट दान में मिला। दूसरा, 27 जुलाई 2023 को ग्वालियर में ही 0.387 एकड़ भूमि दान में मिली। दोनों जमीनों का कीमत करीब 50 लाख रुपए है।

पत्नी के नाम से भी कई जमीन

सौरभ की पत्नी दिव्या के नाम से भी कई जमीन है। भोपाल में बावडिय़ा कलां समेत कई प्राइम लोकेशन पर दिव्या के नाम की रजिस्ट्री है। दिव्या तिवारी ने भोपाल के मुगालिया कोट में किसान काशीराम से 2.6150 हेटेयर में से 1.012 हेटेयर जमीन खरीदना बताई है। इसमें 0.506 हेक्टेयर जमीन दिव्या ने 11 जुलाई 2023 को बहन रेखा तिवारी के नाम दान करना भी बताया है। दिव्या के नाम भैरोंपुर (भोपाल) में भी जमीन होना पता चला है।सौरभ की मां उमा खेमरिया को ग्वालियर के नया बाजार और एमपी नगर में जमीन दान मिलने की जानकारी ईडी के सामने आई है। यह जमीनें उमा खेमरिया को उनके रिश्तेदारों द्वारा दान की गई बताई गई हैं।

Updated on:
30 Dec 2024, 9:08 AM IST
Published on: