भोपाल

मंगलवार से फिर शुरु होगी ऑनलाइन पढ़ाई, कोर्ट के आदेश के उलट स्कूल संचालक बोले- ट्यूशन फीस लेट देने पर वसूलेंगे पैनाल्टी

मध्य प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों ने हड़ताल वापस ली। गुरुवार से तय समय पर एक बार फिर शुरु होगी ऑनलाइन पढ़ाई।

2 min read
मंगलवार से फिर शुरु होगी ऑनलाइन पढ़ाई, कोर्ट के आदेश के उलट स्कूल संचालक बोले- ट्यूशन फीस लेट देने पर वसूलेंगे पैनाल्टी

भोपाल/ मध्य प्रदेश में ट्यूशन फीस के अलावा भी फीस वसूली करने और स्कूलों में व्यवस्थित क्लासों के संचालन के लिये हड़ताल पर गए प्राइवेट स्कूलों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। ये निर्णय सोमवार को हुई स्कूल संचालकों की बैठक में लिया गया है। वहीं, कल यानी मंगलवार से एक बार फिर स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी।


स्कूल संचालकों ने कहा- सरकार से लड़ाई जारी रहेगी

हालांकि, स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि, इसके बावजूद भी सरकार से उनकी लड़ाई जारी रहेगी। एसोसिएशन का कहना है कि, जब तक सरकार ट्यूशन फीस का आदेश वापस नहीं लेगी और 9वीं से 12वीं के स्कूल खोल नहीं देती, तब तक असहयोग जारी रहेगा। तब तक सरकार को किसी तरह का टैक्स स्कूलों द्वारा नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, कोर्ट के आदेश के उलट स्कूल एसोशिएशन ने भी कहा कि, जो भी छात्र समय पर ट्यूशन फीस जमा नहीं करेगा, उससे लेट फीस के नाम पर पैनाल्टी वसूली जाएगी। साथ ही, प्रदेश का कोई भी स्कूल किसी भी सरकारी वॉट‌्सएप ग्रुप में नहीं जुड़ेगा।


सीएम के निर्देश से मुखर हुआ स्कूल एसोसिएशन

आपको बता दें कि, बीती 6 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की तीसरी लहर की आआशंक के चलते स्कूलों को तीसरी लहर का संकट खत्म होने तक बंद रखने के निर्देश जारी किये थे। साथ ही साथ, सीएम ने ये भी कहा था कि, इस अवधि में कोई भी स्कूल अभिभावकों या छात्रों से ट्यूशन फीस के अलावा किसी भी तरह की फीस वसूली नहीं कर सकेगा। सीएम की इस घोषणा के बाद निजी स्कूल संचालक मुखर हो गए थे। इसके चलते उन्होंने 12 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई, परीक्षा अनिश्चितकालीन तक बंद रखने का निर्णय लिया था।


दबाव बढ़ा, तो खत्म की हड़ताल

सोमवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में हड़ताल रही, लेकिन बड़े स्कूलों ने हड़ताल से दूरी बनाए रखी थी। इधर, सरकार के सथ साथ अभिभावक भी दबाव बनाते नजर आए, जिसके चलते प्राइवेट स्कूल संचालकों को झुकना पड़ा और हड़ताल खत्म कर दी गई। हालांकि, स्कूल संचालक हड़ताल खत्म करने का कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान बता रहे हैं।


बैठक में लिया हड़ताल खत्म करने का फैसला

निजी स्कूलों की संस्था एसोसिएशन ऑफ अन-एडेड प्राइवेट स्कूल्स मध्य प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट विनय राज मोदी के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल संगठनों की बैठक हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया। एसोसिएशन के प्रदेश सचिव बाबू थॉमस एवं सोपास के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चटर्जी ने सभी संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से बयान जारी किया।

भाजपा नेता के नशेड़ी बेटों ने मचाया उत्पात - video

Published on:
12 Jul 2021 07:28 pm
Also Read
View All