भोपाल

हाईटेक टेक्नॉलॉजी में बच्चों का करियर बनाएगा स्कूली शिक्षा विभाग

आधुनिक तकनीकी शिक्षा और इसमें कॅरियर बनाने में मदद करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग आगे आया है।
less than 1 minute read
• •
Nov 21, 2021
education news
education news

भोपाल. विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और इसमें कॅरियर बनाने में मदद करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग आगे आया है। प्रदेश के उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों में कॅरियर गाइडेंस सेल बनेगी। इसमें संबंधित स्कूलों से दो-दो शिक्षकों का चयन बतौर काउंसलर किया जाएगा। इसके लिए इन्हें वेबिनार के माध्यमसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) की ट्रेनिंग दी जाएगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यालयों में आॢटफिशियल इंटेलीजेंस पर कॅरियर काउंसिलिंग की व्यवस्था की जाना है। प्रदेश में बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से रूबरू कराने और गाइडेंस के लिए जरूरी तकनीक लखनऊ की आइसीएस कंपनी मुहैया कराई गई। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कंपनी से एमओयू साइन किया गया है। मालूम हो कि प्रदेश में जिला एवं विकासखंड स्तर पर 237 उत्कृष्ट स्कूलों का संचालन हो रहा है।


सेल के लिए ये है जरूरी
कॅरियर गाइडेंस सेल के लिए स्कूलों द्वारा कम्प्यूटर, वाइ-फाइ मॉडम सहित इंटरनेट कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। इस पूरी कवायद में बच्चोंं को स्कूलों में मोबाइल लाने की अनुमति होगी। यदि किसी बच्चे के पास मोबाइल नहीं है तो संबंधित काउंसलर या प्राचार्य उन्हें उस समय के लिए मोबाइल मुहैया कराएंगे। कॅरियर गाइडेंस सेल के लिए सर्व शिक्षा अभियान मद से अलग से राशि जारी की जाएगी।

ये है उद्देश्य
बच्चों को संज्ञानात्मक, भावात्मक और साइकोमोटर डोमेन क्षेत्रों की जानकारी देने के लिए एआइ पर सॉफ्टवेयर के जरिए कॅरियर गाइडेंस गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मॉनीटरिंग के लिए संभागीय स्तर पर और जिला स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी।

Published on:
21 Nov 2021 10:54 am