Bhopal School Van accident: राजधानी भोपाल के कोलार का मामला, बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन अनियंत्रित हुई और हो गया हादसा
School Van Accident: राजधानी भोपाल में बुधवार की सुबह स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। कोलार रोड पर चुनाभट्टी थाने के पास स्कूल वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोडिंग ऑटो में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन आगे की तरफ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन शुक्र रहा कि मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए। खबर मिल रही है कि हादसे में दो बच्चों और ड्राइवर आंशिक रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक हादसे (School Van Accident) में दो बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। स्कूल वैन मानसरोवर स्कूल की बताई जा रही है। भोपाल के कोलार में हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्चों और ड्राइवर को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पेरेंट्स को जैसे ही हादसे की खबर मिली, वे परेशान होकर घर से दौड़कर मौके पर पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित देख राहत की सांस ली।