भोपाल

एमपी में भीषण गर्मी का टॉर्चर, 44 डिग्री के पार हुआ पारा, आज इन जिलों में लू की चेतावनी

Scorching Heat in MP : आज एमपी में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। जबकि, 8 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

2 min read
भीषण गर्मी का टॉर्चर (Photo Source- Patrika)

Scorching Heat in MP :मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने कई इलाकों में लोगों पर कहर बरपाना शुरु कर दिया है। अधिकतर इलाकों में तेज हवा के साथ बादल छाने के बावजूद तापमान पर कुछ खास कमी नजर नहीं आ रही है। खास बात ये है कि, इस सीजन में पहली बार प्रदेश का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। ‎जबकि, राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में रविवार को भीषण गर्मी का दौर देखने को मिला। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, मंडला प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा छतरपुर के ही खजुराहो में 43.4 डिग्री, सतना - उमरिया और दतिया में 43.1 डिग्री, दमोह में 43 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.8 डिग्री, सागर-सीधी में 42.6 डिग्री, मलाजखंड में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, धार में 42.2 डिग्री, श्योपुर और टीकमगढ़ 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

गूगल सर्चिंग से पहले सावधान! लिंक पर क्लिक करते ही शख्स के एक साथ 3 बैंक खाते खाली

इन जिलों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार 20 अप्रैल 2026 को प्रदेशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। मुख्य रूप से प्रदेश के जबलपुर, छतरपुर, उमरिया, टीकमगढ़, कटनी, निवाड़ी, पन्ना और मंडला में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार बना रहने की संभावना है। जबकि, प्रदेश के बड़े शहरों जैसे- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत अन्य शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर ही रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ टर्फ लाइन सक्रीय

वहीं, दूसरी तरफ राज्य के पूर्वी इलाकों में बीते दो दिनों से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ टर्फ लाइन की सक्रीयता देखने को मिल रही है। इसी के चलते आज प्रदेश के बड़े इलाके में बादल छाए हुए हैं। 23 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इसका असर भी प्रदेश में कम ही दिखाई देगा।

मौसम की खास बातें

-एमपी के अधिकतर इलाकों में तेज हवा के साथ बादल छाए हुए हैं, बावजूद इसके तापमान में कोई कमी नहीं है।

-सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज हुई, यहां तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

-राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

-जबलपुर, छतरपुर, उमरिया, टीकमगढ़, कटनी, निवाड़ी, पन्ना और मंडला में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

-प्रदेश के बड़े शहरों जैसे- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में पारा 40 डिग्री के पार रहने का अनुमान है।

-पूर्वी इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन सक्रीय है, जिसके चलते प्रदेश के बड़े इलाके में बादल छाए हैं।

-23 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, एमपी में इसका कम असर रहेगा।

ये भी पढ़ें

सागर में मामूली हादसे के बाद साम्प्रदायिक तनाव, दो पक्षों में मारपीट के बाद भारी पुलिसबल तैनात
Published on:
20 Apr 2026 12:57 pm
Also Read
View All