
MP News :मध्य प्रदेश के सिवनी में बवरिया रोड स्थित एक होटल में कथित तौर पर एडिशनल SP दीपक मिश्रा और कुछ पुलिस अधिकारी पहुंचे थे. लेकिन होटल में ऐसा क्या हुआ कि पुलिस अधिकारी गांजा रखवाने की बात करने लगे? इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस मामले में एक्शन हो गया है। मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेने की बात कही है।
आपको बता दें कि, इस मामले में थाना प्रभारी सतीश तिवारी समेत चार पुलिसकर्मियों को पहले ही लाइन अटैच किया जा चुका है। अब इस मामले में डीजीपी कैलाश मकवाना की ओर से जानकारी सामने आई है कि, सिवनी के एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा और SDOP सिवनी को सस्पेंड करने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। आज उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं। वीडियो की पुष्टि कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है…