
Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में मिलाद-उन-नवी के चलते पहला जुलूस मंगलवारा और दूसरा अशोका गार्डन क्षेत्र से निकाला जाएगा। सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगरीय यातायात पुलिस भोपाल ने दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान चल समारोह के मार्गों पर सभी मध्यम, भारी मालवाहक वाहनों और सिटी बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अगर आप दिन में घर से निकलने का प्लान बना रहे है तो ट्रफिक व्यवस्था देखकर घर से बाहर निकलें।
यह जुलूस छावनी भारत टॉकीज, मंगलवारा से शुरू होकर सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, इस्लामपुरा, बड़े मास्टर तिराहा, बुधवारा, इब्राहिमपुरा, मोती मस्जिद और पीरगेट होते हुए इमामी गेट पर समाप्त होगा।
प्रतिबंधित मार्गः भारत टॉकीज से सेंट्रल लाइब्रेरी/छावनी रोड, काली मंदिर तलैया से बुधवारा-कोतवाली, मोती मस्जिद से बुधवारा, और रॉयल मार्केट से पीरगेट की ओर वाहनों का प्रवेश रोक-रोक कर डायवर्ट किया जाएगा।
वैकल्पिक मार्गः वाहन चालक रॉयल मार्केट, तीन मोहरा, भोपाल टॉकीज, हमीदिया रोड या फिर मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा होकर आवागमन कर सकते हैं। साथ ही, न्यू मार्केट और नए शहर से आने वाले वाहन कमला पार्क, रेतघाट, सदर मंजिल, रॉयल मार्केट और शाहजहांनाबाद होते हुए पुराने रेलवे स्टेशन जा सकेंगे। वहीं, नादरा बस स्टैंड से अल्पना तिराहा, संगम तिराहा, सब्जी मंडी ओवरब्रिज से 80 फीट रोड होकर नए शहर की तरफ निकला जा सकता है।
यह चल समारोह अशोका गार्डन से शुरू होकर पुष्प नगर पुलिया, ऐशबाग रोड, सोनिया कॉलोनी, परिहार चौराहा, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर ओवरब्रिज से होते हुए जिंसी चौराहे पर समाप्त होगा।
डायवर्जन व्यवस्थाः परिहार चौराहे पर जुलूस रहने के दौरान ट्रैफिक आइटीआई की तरफ डायवर्ट रहेगा। साथ ही, प्रभात चौराहे पर जुलूस के समय वाहन अशोका गार्डन और पंजाब बाग की ओर से गुजरेंगे। वहीं, सुभाष ओवरब्रिज पर जुलूस रहने के दौरान जिंसी, एसबीआई तिराहा और प्रभात चौराहे की ओर से आने वाले ट्रैफिक को तलैया, लिली टॉकीज और पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से आवाजाही करेंगे।