भोपाल

एमपी में भीषण गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट, अगले दो दिन यहां बारिश के भी आसार

Severe Heat in MP : प्रदेश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार निकल चुका है। नर्मदापुरम में लगातार दूसरे दिन लू चली, जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा रहा है।
less than 1 minute read
Severe Heat in MP
भीषण गर्मी के बीच बारिश के आसार (Photo Source- Patrika)

Severe Heat in MP : मध्य प्रदेश में गर्मी ने मार्च के महीने में ही भीषण रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार निकल चुका है। नर्मदापुरम में लगातार दूसरे दिन लू चली, जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री ज्यादा रहा है। इसी बीच एक पश्चिमी विश्रोभ का प्रभाव एमपी के कई जिलों में दिखाई दे सकता है, जिसके चलते यहां बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानी 15 मार्च से अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत मिल सकती है।

एमपी के इन जिलों में भीषण गर्मी

-नर्मदापुरम- 40.1 डिग्री
-रतलाम- 39.2 डिग्री
-मंडला- 39 डिग्री
-धार और खजुराहो- 38.9 डिग्री
-दमोह- 38.5 डिग्री
-खरगोन- 38.4 डिग्री
-सागर, टीकमगढ़ और सिवनी- 38 डिग्री

बड़े शहरों की स्थिति

-भोपाल- 37.8 डिग्री
-इंदौर- 37.6 डिग्री
-जबलपुर- 37.5 डिग्री
-उज्जैन- 37.4 डिग्री
-ग्वालियर- 36.1 डिग्री

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स ?

प्रदेश के कई हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें, पानी ज्यादा पिएं और सावधानी बरतें।

Updated on:
14 Mar 2026 09:31 am
Published on:
14 Mar 2026 09:30 am