भोपाल

शहीद भवन : मयूरभंज छाऊ व नाटक ‘अरे मायावी सरोवर’ का मंचन

महिलाएं हैं व्यस्त, पुरुषों का जीवन भी नीरस... कथक नृत्यांगना वी. अनुराधा सिंह को गुल बद्र्धन रंग मणि सम्मान
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 7:21 PM IST
play
शहीद भवन : मयूरभंज छाऊ व नाटक ‘अरे मायावी सरोवर’ का मंचन

भोपाल। स्वयं सिद्धा संस्था ने पद्मश्री गुल बद्र्धन रंग उत्सव में शुक्रवार को शहीद भवन में मयूरभंज छाऊ व नाटक का मंचन हुआ। कीर्ति बैले एंड परफॉर्मिंग आटर््स द्वारा मयूरभंज छाऊ नृत्य रचना सप्तरथी ‘अभिमन्यु वध’ और एकरंग सोशियो कल्चरल सोसायटी द्वारा नाटक ‘अरे मायावी सरोवर’ का मंचन किया गया। कार्यक्रम में कथक नृत्यांगना वी. अनुराधा सिंह को गुल बद्र्धन रंग मणि सम्मान दिया गया। यह सम्मान उनकी अनवरत नृत्य साधना के लिए संगीताचार्य गुरू सिद्धराम स्वामी ने दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत छाऊ नृत्य ‘अभिमन्यु वध’ ‘सत्परथी’ से हुई। कलाकारों ने इसमें महाभारत युद्ध का एक दृश्य प्रस्तुत किया। इसके बाद अभिमन्यु की मृत्यु के बारे में मयूरभंज छाऊ शैली में नृत्य के माध्यम से बताया गया कि अभिमन्यु जब उनकी मां की कोख में था। उस समय अर्जुन चक्रव्यूह नीति के बारे में सुभद्रा को बता रहे थे। चक्रव्यूह के अंदर जाने की नीति तो सुनी लेकिन बाहर आने के बारे में सुनते हुए वह सो गईं। इसी कारण चक्रव्यूह में फंसकर वह वीरगति का प्राप्त हुआ। नृत्य के कलाकार प्राचीन कास्ट्यूम पहनकर हाथों में तलवार और ढाल लिए हुए थे।

महिला रूप में खुद को श्रेष्ट समझ लेता है राजा

नाटक ‘अरे मायावी सरोवर’ का मंचन किया गया। डॉ. शंकर शेष लिखित इस नाटक का निर्देशन विभा श्रीवास्तव ने किया है। नाटक में स्त्री-पुरुष संबंधो और वर्तमान सामाजिक मूल्यों पर कटाक्ष किया गया। नाटक में दिखाया गया कि पुरुषों का जीवन स्त्रियों के मुकाबले नीरस होता है। जहां महिलाएं निजी जिंदगी में हमेशा व्यस्त होती हैं। वहीं पुरूषों की जिंदगी बोरिंग और मोनोटोनस होती है। एक पुरुष महिला को बखूबी तभी समझ सकता है जब वो खुद महिला में परिवर्तित हो जाए। इसके बाद वो दोबारा पुरुष बनने के बजाए एक महिला के रूप में खुद को ज्यादा सहज पाएगा।

जनजातीय संग्रहालय में अभिनयन शृंखला में शुक्र वार को डॉ. देवेन्द्र पाठक के निर्देशन में नाटक धीवरशाकुन्तम का मंचन हुआ। प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी की रचना धीवरशाकुन्तम कालिदास के अभिज्ञानशाकुन्तलम के एक प्रसंग पर आधारित है। इसमें राजा की याद्दाश्त चली जाती है। वह अपनी प्रिय शकुंतला को भूल जाता है। पर अंगूठी के जरिए राजा को सारी पुराने बातें याद आती हैं।

Published on: