भोपाल

होली पर अपनों से पहले करते जरूरतमंदों की फिक्र

अपने घर में खर्च करने से बेहतर समझते वृद्धजनों और बच्चों के साथ होली मनाना...

2 min read
Mar 25, 2019
होली पर अपनों से पहले करते जरूरतमंदों की फिक्र



भोपाल. शहर में ऐसे भी लोग हैं, जो वर्षों से जरूरतमंदों के साथ त्योहार पर खुशियां बांटना पसंद करते हैं। वर्षों की तरह इस वर्ष भी होली पर परवरिश स्कूल के बच्चों और आनंदधाम वरिष्ठजन सेवा केन्द्र, अपना घर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ होली मनाई। ये लोग त्योहारों पर अपने ही परिवार में अनाप-शनाप खर्च करने की जगह जरूरतमंद बच्चों और त्यक्त बुजुर्गों के साथ होली, दिवाली मनाना बेहतर समझते हैं।
वंदे मातरम गु्रप के पयोज जोशी, हेमंत कपूर, राजू उपाध्याय, शेखर दुबे, सरन पटेल आदि पुरुष व महिलाओं ने शहीदों को नमन करते हुए उन्हें अबीर, गुलाल अर्पित किया। फिर देश के सुरक्षा बलों को समर्पित कर एक-दूसरे से होली मिले। वंदे मातरम समिति ने अनाथ एवं विकलांग बच्चों के स्कूल में जाकर जूते, कपड़े आदि का वितरण किया। बच्चों ने होली के फाग पर मोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया। ये काम वर्षों से किया जा रहा है।

नेहरू नगर निवासी समाजसेवी निशा उपाध्याय ने आनंदधाम वरिष्ठजन सेवा केन्द्र में वृद्धजनों व महिलाओं के साथ होली मनाई। इस अवसर पर बुजुर्गों को अच्छा भोजन, वस्त्र, मिष्ठान आदि प्रदान कर उनके साथ समय बिताया।
गे्रट मॉडेलियन्स गु्रप के अध्यक्ष पं. शेखर दुबे, तृप्ति दुबे ने पहले परवरिश-द म्यूजियम स्कूल में जाकर बच्चों के साथ होली मनाई। पर्यावरण के बारे में बच्चों को जानकारी देने में शिबानी घोष भी उनके साथ थीं। उन्होंने कोलार रोड स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के होली की खुशियां बांटीं। इस काम को वे वर्षों से करते आ रहे हैं।

Published on:
25 Mar 2019 04:13 pm
Also Read
View All