भोपाल

एमपी के बैंक को हुआ जबर्दस्त मुनाफा, अंशधारक होंगे मालामाल, मिलेगा 4 प्रतिशत लाभांश

Bank News- एमपी का एक बैंक मालामाल हो गया है। इस साल बैंक को जबर्दस्त मुनाफा हुआ।

2 min read
Aug 30, 2025
Shareholders of Apex Bank of MP will get 4 percent dividend (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Bank News- एमपी का एक बैंक मालामाल हो गया है। इस साल बैंक को जबर्दस्त मुनाफा हुआ। बैंक अब अपने अंशधारकों को भी इसका लाभ दे रहा है। भोपाल अपेक्स बैंक ने इस वर्ष अब तक 139.04 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया है। बैंक अपने अंशधारियों को लाभांश देगा। अपेक्स बैंक की वार्षिक साधारण सभा में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि बैंक में इस वर्ष 23 सहायक प्रबंधक, 95 संवर्ग अधिकारियों की भर्ती आइबीपीएस के माध्यम से की जाएगी।

अपेक्स बैंक की 61 वीं वार्षिक साधारण सभा अपेक्स बैंक समन्वय भवन के सभागार में मप्र शासन के प्रमुख सचिव, सहकारिता एवं अपेक्स बैंक के प्रशासक डीपी आहूजा की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी। बैठक में सहकारिता एवं पंजीयक विभाग के आयुक्त मनोज पुष्प भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

एमपी के IAS ऑफिसर्स ने उठाया कड़ा कदम, सत्ताधारी पार्टी के विधायक का किया तगड़ा विरोध

अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने प्रशासक के अभिभाषण का वाचन करते हुए सभी सदस्यों को बैंक की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक द्वारा इस वर्ष अब तक का अधिकतम शुद्ध लाभ रू.139.04 करोड़ का अर्जित किया है। समग्र प्रयासों एवं समयबद्ध कार्ययोजना के क्रियान्वयन के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल की जा सकी है।

अंशधारियों को 4 प्रतिशत की दर से लाभांश

प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने बैंक के अंशधारियों को इस लाभ में सम्मिलित करने की अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि बैंक ने अब अपने अंशधारियों को 4 प्रतिशत की दर से लाभांश देने का निर्णय लिया है। प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने यह भी बताया कि इस वर्ष अपेक्स बैंक को अंकेक्षक ने ’’ए’’ ग्रेड प्रदान किया है।

अपेक्स बैंक में इस वर्ष 23 सहायक प्रबंधक, 95 संवर्ग अधिकारियों की आईबीपीएस के माध्यम से भर्ती की भी बात बताई गई। मनोज गुप्ता ने बताया कि 54 बैंकिंग सहायकों की भर्ती की गई है। इसी प्रकार प्रदेश के 38 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में अधिकारी वर्ग के 326, बैंकिंग सहायक वर्ग के 1040 एवं समिति प्रबंधक वर्ग के 839 अर्थात कुल 2205 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है ।

ये भी पढ़ें

भोपाल निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस पर भोपाल रेल मंडल का बड़ा फैसला

Updated on:
30 Aug 2025 07:27 pm
Published on:
30 Aug 2025 06:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर