दो दिन बाद भोपाल में बजने जा रहीं हैं शहनाईंयां

वाद्य आधारित कार्यक्रम श्रृंख्ला के तहत भारत भवन में शहनाई समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2016, 12:47 PM IST
Shehnai
Shehnai
भोपाल। राजधानी की आवो हवा में जल्दी ही शहनाईयों की गूंज सुनाई देगी। 17 और 18 दिसंबर को भोपाल में राष्ट्रीय स्तर का शहनाई समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से शहनाई वादक भोपाल पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम भारत भवन में शाम 7 बजे से आयोजित होगा।

ये छेड़ेंगे तान
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमोद गायकवाड़ की प्रस्तुति से होगा। इसके बाद पंडित शैलेष भागवत का शहनाई वादन होगा। 17 दिसंबर की रात वाराणसी के शहनाई वादक उस्ताद अली अब्बास की प्रस्तुति होगी। इसी दौरान पंडित दयाशंकर, पंडित संजीव शंकर, अश्वनी शंकर और पंडित आनंद शंकर का समूह शहनाई वादन भी होगा। कार्यक्रम के अगले दिन 18 दिसंबर की शाम दिल्ली के कुमार भास्करनाथ, पंडित अशोक चौरसिया, कोलकत्ता के उस्ताद अहमद अब्बास और चेन्नई के पं. एसत्र व पं. कृष्णा बल्लेश की शहनाई जुगलबंदी का लुफ्त लिया जा सकता है। संगीत प्रेमियों के लिए कार्यक्रम में पूरा कार्यक्रम नि:शुल्क रखा गया है।
Published on: