
चुनावी साल में सरकारी दावों को पूरा करने और योजनाओं के क्रियानवयन के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार कर्ज लेती जा रही है। इस बार जानकारी सामने आई है कि, एक बार फिर शिवराज सरकार 2 हजार करोड़ रुपए लोन लेने जा रही है। सरकार द्वारा ये कर्ज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से 10 साल के लिए लिया जा रहा है। सरकार की ओर से इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। वहीं, जारी सूचना के अनुसार, 30 मई यानी मंगलवार को सरकार के खाते में संबंधित रकम आ जाएगी।
आपको बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं जब प्रदेश सरकार ने रिजर्व बैंक से कर्ज लिया है। इससे पहले मार्च 2023 में ही प्रदेश सरकार ने एक हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। वहीं, बात करें प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए अबतक कुल कर्ज की तो ये 3 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है।
सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
हालिया, 2 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के लिए वित्त विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। इस बार लोन लेने के पीछे सरकार का तर्क है कि, प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए इस लोन का इस्तेमाल करेगी। हालांकि, इससे पहले मार्च में लिए गए कर्ज को लेकर भी सरकार की ओर से यही जानकारी दी गई थी।
जनवरी से अबतक कितना कर्ज ले चुकी है प्रदेश सरकार ?
- 31 जनवरी को सरकार ने 2 हजार करोड़ कर्ज लिया था।
- 4 फरवरी को 3 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था।
- 14 फरवरी को भी 3 हजार करोड़ का कर्ज लिया था।
- 28 फरवरी को तीन हजार करोड़ कर्ज लिया था।
- 6 मार्च को भी तीन हजार करोड़ रुपए कर्ज था।
- 23 मार्च को भी चार हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था।
- 29 मार्च को एक हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था।