भोपाल

मामा भोपाल, सीएम मोहन उज्जैन, कमलनाथ-सिंधिया दिल्ली में मनाएंगे दिवाली

Diwali 2024 : आज दिवाली के अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पक्ष-विपक्ष के सभी नेता अपनी दिवाली मनाएंगे।

less than 1 minute read
Oct 31, 2024

Diwali 2024 : दीपावली के चलते घर, आंगन, दुकानें हर जगह रौनक नजर आ रही है। आम लोगों से लेकर राजनीती के दिग्गजों तक में खुशियों के त्योहार दीपावली की धूम देखने को मिल रही है। बुधवार को प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई नेताओं ने अपने घर को रौशन करने के लिए बाजारों से दिये खरीदें थे। आज त्योहार के अवसर पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पक्ष-विपक्ष के सभी नेता अपनी दिवाली मनाएंगे।

महाकाल की नगरी में सीएम की दिवाली

मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) अपनी पहली दिवाली महाकाल की नगरी उज्जैन में अपने परिवार संग मनाएंगे। लेकिन उससे पहले दोपहर में वह राजधानी भोपाल में सेवा भारती की संस्था आनंद धाम जाएंगे। इसके बाद चौक बाजार जाकर खरीदारी करेंगे और प्रदेश के लोगों को दीपावली की बधाई भी देंगे।

'मामा के घर' में मनेगी मामा की दीपावली

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) भोपाल के 74 बंगला स्थित अपने 'मामा के घर' में परिवार संग दीपावली मनाएंगे।

भोपाल में मानेगी वीडी शर्मा की दिवाली

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा(VD Sharma) अपनी दिवाली भोपाल में ही मनाएंगे। साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में वे पूजा करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देंगे।

दिल्ली में मनेगी सिंधिया की दिवाली

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली मनाएंगे। वहीं छोटी दिवाली के दौरान सिंधिया ने दिल्ली के लोकल दुकानों से खरीदारी की थी।

भोपाल में दिग्विजय की दिवाली

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजधानी भोपाल में अपनी दिवाली मनाएंगे। यहां वे अपने परिवार के साथ इस त्योहार को मनाएंगे। वहीँ पूर्व सीएम कमलनाथ दिल्ली में इस साल दीपावली का उत्सव मनाएंगे।

Updated on:
31 Oct 2024 08:46 am
Published on:
31 Oct 2024 08:33 am
Also Read
View All

अगली खबर