
Shivraj Singh Chouhan on Nana Patekar death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह 5:20 बजे घर पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिए जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी।
शिवराज ने नाना पाटेकर की आवाज, बोलने के अंदाज और चेहरे के भावों को याद करते हुए कहा कि वे कभी ‘क्रांतिवीर’ और ‘परिंदा’ जैसी फिल्मों से झकझोरते थे तो कभी ‘वेलकम’ के उदय शेट्टी बनकर खूब हंसाते थे।
अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। सीएम ने नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा और रंगमंच के प्रतिष्ठित कलाकार बताया। सीएम ने कहा कि- उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता नाना पाटेकर गुरूवार सुबह 5:20 बजे गोवा के डोना पाउला स्थित घर पर बेहोश पाए गए थे। उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां कार्डिएक अरेस्ट के कारण नाना का निधन हो गया। 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद, उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। नाना पाटेकर के निधन के बाद देश में शोक की लहर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में एक्टर नाना पाटेकर दो फिल्मों की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली मूवी 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग के लिए मई-जून माह में ग्वालियर आए थे। वहीं, इस दौरान वह दतिया के करणसागर क्षेत्र में भी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान नजर आए थे।