भोपाल

‘रिजीम चेंज के लड्डू फूट रहे हैं’, राहुल गांधी पर क्यों बरसे शिवराज सिंह चौहान?

Shivraj Singh Chouhan On Regime Change:- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला...। बोले- चुनाव जीत नहीं सकते तो देश में अशांति फैलाने की कोशिशें...।
2 min read
• •
Oct 17, 2026
shivraj singh chauhan
भोपाल में शनिवार को मीडिया को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। (फोटो- ani x)

Shivraj Singh Chouhan On Regime Change: देश में इन दिनों रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस और विपक्ष पर बांग्लादेश की तरह ही सत्ता परिवर्तन की कोशिशों के आरोप के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव में वे जीत नहीं सकते, जनता उन्हें जिताएगी नहीं, इसलिए अराजकता फैलाओ की नीति पर काम कर रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल में मीडिया से बात कर रहे थे। शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के दिल में लड्डू फूट रहे हैं, रिजीम चैंज। सत्ता कैसे बदलें, चुनाव में जीत नहीं पा रहे। नरेंद्र मोदीजी करोड़ों जनता के दिल में बसते हैं। अब जो बदलने की बात कर रहे हैं, जनता उन्हें कई बार रिजेक्ट कर चुकी है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार हारी कांग्रेस

चौहान ने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार हारे। एसआईआर के पहले भी हारे, एसआईआर के बाद भी हारे। अगर जनता के दिलों में स्थान होता तो कब की सफलता मिल गई होती। अब लगा कि चुनाव में जीत नहीं सकते, जनता जिताएगी नहीं, अराजकता फैलाओ। देश को तोड़ो। और यह लड्डू तभी से फूट रहे हैं, जब बंगलादेश में इस तरह की घटना हुई। भड़काने की कोशिश की जा रही है। भ्रम फैलाकर, झूठ फैलाकर अफवाह फैलाकर। मैंने राहुलजी जैसा झूठ बोलने वाला इंसान नहीं देखा। बाकी यह सब तो मोहरे हैं।

मुट्ठीभर लोग अराजकता फैलाना चाहते हैं

शिवराज सिंह ने कहा कि मुट्ठीभर लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। शांति भंग करना चाहते हैं, लेकिन यह भारत है बंगलादेश नहीं है। यहां भगवान राम की मर्यादा को पूजते हैं, कृष्ण की नीति को पूजते हैं। ऐसे प्रयास यहां सफल नहीं होने वाले। देश ऐसे नकारात्मक नकारा लोगों को एक सिरे से नकारता है।

क्या कहते हैं भाजपा नेता

इस बारे में राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि रिजीम चेंज जैसे शब्दं के प्रयोग से स्पष्ट हो जाता है कि उनकी लड़ाई चुनाव सुधार के लिए नहीं, एसआईआर के लिए नहीं, ज्ञानेश कुमार के लिए नहीं है, देश के नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए नहीं है। बल्कि देश में Anarchy पैदा करके सत्ता हासिल करने की उनकी यह साजिश है।

Updated on:
17 Oct 2026 02:35 pm
Published on:
17 Oct 2026 02:18 pm