भोपाल

शिवराज सिंह चौहान ने क्यों कहा- ‘चुनाव के वक्त कई बार लेने पड़ते हैं वोट दिलाऊ फैसले…’

Shivraj Singh Chouhan: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा बार-बार चुनावों के कारण प्रभावित होते हैं फैसले, पैसों की होती है बर्बादी और...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2025, 9:29 PM IST
shivraj singh chouhan

Shivraj Singh Chouhan: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी बात कह दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई बार चुनाव के वक्त वोट दिलाऊ फैसले लेने पड़ते हैं। इतना ही नहीं बार-बार होने वाले चुनावों के कारण फैसले तो प्रभावित होते ही हैं साथ ही साथ पैसों की भी बर्बादी होती है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने वन नेशन वन इलेक्शन को जरूरी बताया।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में एक इंस्टीट्यूट में आयोजित एक देश एक चुनाव युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने अपने विचार रखे। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि बार-बार चुनावों के कारण कई फैसले प्रभावित होते हैं, विकास रुक जाता है और पैसों की भी बर्बादी होती है। इतना ही नहीं कई बार तो चुनाव के डर से वोट दिलाऊ फैसले भी लेने की बात उन्होंने कही।


शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश में एक साथ इलेक्शन जरूरी है। अलग अलग चुनाव होने के कारण सारे राजनैतिक दल अगले चुनाव की तैयारी में लगे रहते हैं। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं तीन महीने सब छोड़कर झारखंड में पड़ा रहा। ये सभी पार्टियों के मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक सांसद के साथ होता है। शिवराज सिंह ने चुनाव में खर्च होने वाले पैसों को लेकर भी खुलकर बात की उन्होंने कहा असल में तो औपचारिक खर्चा दिखता है, पीछे से और कितना खर्चा होता है, खूब पैसा चुनाव के दौरान खर्च होता है।

Updated on:
27 Feb 2025, 9:29 PM IST
Published on: